1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखीमपुर खीरी में UP STF ने बाघ के कीमती अंगों के साथ दो वन्यजीव तस्करों को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी में UP STF ने बाघ के कीमती अंगों के साथ दो वन्यजीव तस्करों को किया गिरफ्तार

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में यूपी एसटीएफ टीम ने दुधवा टाइगर रिजर्व (Dudhwa Tiger Reserve) के जंगलों से दो वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने इनके कब्जे से बाघ के बेशकीमती अंगों को भी बरामद किया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखीमपुर खीरी।  यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में यूपी एसटीएफ टीम ने दुधवा टाइगर रिजर्व (Dudhwa Tiger Reserve) के जंगलों से दो वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने इनके कब्जे से बाघ के बेशकीमती अंगों को भी बरामद किया है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

मुखबिर की सूचना पर वनविभाग ने बरेली से बुलाई गयी यूपी एसटीएफ टीम ने सर्विलांस की मदद से दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन, उत्तर खीरी वन प्रभाग के पलिया के वनकर्मियों को साथ लेकर दुर्लभ वन्य जीवों की शिकार एवं विक्रय में लिप्त दो वन्यजीव तस्करों को पकड़कर उनके पास से समूचे विश्व में अत्यंत कम संख्या में शेष बचे दुर्लभ राष्ट्रीय पशु बाघ के 17 दांत , 18 नाखून व जबड़े की तीन हड्डियां बरामद की।

पकड़े गये तस्करों में भागीराम पुत्र जयराम निवासी मकनपुर , थाना पलिया, जिला खीरी तथा प्रकाश चौधरी पुत्र माघू चौधरी निवासी कैलाली 10, गोदावरी नेपाल राष्ट्र शामिल हैं।वनाधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किये गये तस्करों को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की संशोधित धाराओं के तहत न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि कुछ माह पहले भी पलिया में इसी तरह बाघ के कुछ अंगों सहित कुछ तस्कर गिरफ्तार किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद भी पार्क प्रशासन संजीदगी से अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतता हुआ दिखाई दे रहा है। इस खबर पर जब एफडी दुधवा व अन्य सक्षम अधिकारियों से बात की गई , तो सबने खुद बाहर या व्यस्तता दिखाते हुये अपना पल्ला झाड़ लिया।

रिपोर्ट : एसडी त्रिपाठी

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...