1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP TRANSFER NEWS : यूपी की 11 जिलों में जेल अधीक्षकों व 22 जेलर का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

UP TRANSFER NEWS : यूपी की 11 जिलों में जेल अधीक्षकों व 22 जेलर का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश में 11 जिलों के जेल अधीक्षक का तबादला किया गया है। इसके अलावा 22 जेलरों का भी ट्रांसफर किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक बुलंदशहर, बस्ती, एटा, रायबरेली, चित्रकूट, रामपुर और फिरोजाबाद समेत 11 जिलों के जेल अधीक्षकों को इधर से उधर किया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में 11 जिलों के जेल अधीक्षक का तबादला किया गया है। इसके अलावा 22 जेलरों का भी ट्रांसफर किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक बुलंदशहर, बस्ती, एटा, रायबरेली, चित्रकूट, रामपुर और फिरोजाबाद समेत 11 जिलों के जेल अधीक्षकों को इधर से उधर किया गया है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

इसमें आरके जायसवाल को जिला जेल लखनऊ का वरिष्ठ जेल अधीक्षक बनाया गया है। कोमल मंगलानी को बुलंदशहर जेल का अधीक्षक बनाया गया है। जेल अधीक्षक शशांक पांडेय को मैनपुरी भेजा गया है।

22 जेलरों का भी ट्रांसफर

इसके अलावा उन्नाव, मथुरा, मेरठ और खीरी समेत 22 जेलरों का भी तबादला हुआ है। जिसमें संतोष वर्मा को सेंट्रल जेल आगरा, हरवंश पांडेय को मेरठ, विकास कटियार को गाजियाबाद, अंजनी गुप्ता को झांसी और सुरेंद्र मोहन सिंह को मथुरा का जेलर बनाया गया है।

बदलावों में संतोष वर्मा को सेंट्रल जेल आगरा, हरवंश पांडेय को मेरठ, विकास कटियार को गाजियाबाद, अंजनी गुप्ता को झांसी और सुरेंद्र मोहन सिंह को मथुरा जेल का जेलर नियुक्त किया गया है। वहीं, उन्नाव, लखीमपुर खीरी और मथुरा जैसे जिलों में भी नई तैनातियां की गई हैं। जेल विभाग के इस व्यापक फेरबदल को सरकार की ओर से प्रशासनिक मजबूती और बेहतर निगरानी व्यवस्था के तहत देखा जा रहा है।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...