1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather Update: फिर मौसम लेगा करवट, 26 और 27 हो बारिश के आसार

UP Weather Update: फिर मौसम लेगा करवट, 26 और 27 हो बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में भले ही तेज धूप तापमान बढ़ा रही है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले दो दिन बारिश हो सकती है। इसलिए घरों से निकलते समय छाता और रेनकोट जरुर लेकर निकलें।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भले ही तेज धूप तापमान बढ़ा रही है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले दो दिन बारिश हो सकती है। इसलिए घरों से निकलते समय छाता और रेनकोट जरुर लेकर निकलें। मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 फरवरी को बारिश के आसार है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में दिन में तेज धूप निकलने की वजह से तापमान बढ़ा था।

पढ़ें :- साल 2025 में एक लाख से ज़्यादा लोगों का अमेरिका जाने का सपना टूटा, 8000 स्टूडेंट रहे शामिल

वाराणसी में दिन में आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही थी। दिन का तापमान 28.2 डिग्री और रात का सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 13 डिग्री दर्ज किया गया है।

यही वजह है कि दोपहर में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। घरों में पंखे चलने लगे हैं। हालांकि सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले दो दिनों तक तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिन बारिश की संभावना है।

तो वहीं, उत्तर पूर्व भारत में IMD ने 23 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश में और अगले 2-3 दिनों के लिए बारिश हो सकती है। 23 फरवरी को असम और मेघालय में भी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 24-27 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा/बर्फबारी की भी भविष्यवाणी की गई है. 24 और 25 फरवरी को असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश की संभावना है। राजधानी दिल्ली में 25 से 27 फरवरी के बीच बादल घने हो सकते हैं।मार्च की शुरुआत में बारिश की संभावना है।

पढ़ें :- ट्रंप ने भारत समेत कई देशों की बढ़ाई मुश्किलें! US राष्ट्रपति बोले- ईरान के साथ व्यापार किया तो लगेगा 25 प्रतिशत टैरिफ

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...