1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नई सरकार बनाकर ‘अयोध्या’ को ऐसे धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे, जहां श्रद्धालु सच्ची आध्यात्मिकता की अद्वितीय अनुभूति करेंगे: अखिलेश यादव

नई सरकार बनाकर ‘अयोध्या’ को ऐसे धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे, जहां श्रद्धालु सच्ची आध्यात्मिकता की अद्वितीय अनुभूति करेंगे: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, हम धर्मनिष्ठता और सत्यनिष्ठता के साथ ये संकल्प लेते हैं कि नई सरकार बनाकर ‘अयोध्या’ को एक ऐसी अनुपम-अनुकरणीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे, जहाँ विश्व भर से आए श्रद्धालु सच्ची आध्यात्मिकता की अद्वितीय अनुभूति करेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जमकर सियासत शुरू हो गयी है। एफआईआर के बाद आठ लोगों की गिरफ्तारियां हुईं हैं लेकिन चंपत राय समेत अन्य लोगों को बचाने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, नई सरकार बनाकर प्रभु के आशीर्वाद के साथ, हम अयोध्या के सनातन मान को आस्था-श्रद्धा, अखंड विश्वास और सच्ची भावना के ‘सियाराम-धाम’ के रूप में पुनर्स्थापित और पल्लवित करेंगे।

पढ़ें :- पहले श्रीराम मंदिर का विरोध और अब चढ़ावे पर जांच पूरी होने से पहले कर रहे हैं घटिया राजनीति...केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, हम धर्मनिष्ठता और सत्यनिष्ठता के साथ ये संकल्प लेते हैं कि नई सरकार बनाकर ‘अयोध्या’ को एक ऐसी अनुपम-अनुकरणीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे, जहाँ विश्व भर से आए श्रद्धालु सच्ची आध्यात्मिकता की अद्वितीय अनुभूति करेंगे।

प्रभु के आशीर्वाद के साथ, हम अयोध्या के सनातन मान को आस्था-श्रद्धा, अखंड विश्वास और सच्ची भावना के ‘सियाराम-धाम’ के रूप में पुनर्स्थापित और पल्लवित करेंगे। इससे अयोध्यावासियों के भी परंपरागत गौरवभान और अधिकारों को पुन: स्थापित करेंगे।

बता दें कि, इससे पहले भी अखिलेश यादव लगातार सरकार को घेरते रहे हैं। वो राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा था कि, भाजपा का लंकाकांड, अयोध्या में ही होगा। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर भी पलटवार किया था।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था कि, वो क्या करेंगे दूध का दूध और पानी का पानी, लालच ने मार दिया है जिनकी आंख का पानी। गणित की पढ़ाई करने का क्या फ़ायदा जब गिनती में ही हेराफेरी हो गई, सोने-चांदी में घटतोली हो गई, ज़ेवरातों की चोरी हो गई। उनके चिराग तले अंधेरा नहीं, भ्रष्टाचार का घोर अंधकार भरा पाताल निकाला।
लोग उनकी बात पर एतबार करके पछताए हैं, जिन्होंने ख़ुद के ही गुनाहों के मुक़दमे हटाए हैं। वैसे पता नहीं लोग ये क्यों पूछ रहे हैं : अयोध्या से गोरखपुर कितनी दूर है?

पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल, बोले-आखिर चंपत राय के पास ऐसी कौन-सी जानकारी है, जिसके सामने पीएम मोदी भी नज़र आ रहे हैं बेबस?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...