US Intelligence Report : इस्लामाबाद वार्ता (Islamabad Talks) से पहले सामने आई खुफिया रिपोर्ट (Intelligence Report) के अनुसार ईरान अब भी हजारों बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ सैन्य रूप से सक्षम है। कई लॉन्चर नष्ट हुए हैं, लेकिन अंडरग्राउंड सिस्टम (Underground System) सुरक्षित हैं।
US Intelligence Report : इस्लामाबाद वार्ता (Islamabad Talks) से पहले सामने आई खुफिया रिपोर्ट (Intelligence Report) के अनुसार ईरान अब भी हजारों बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ सैन्य रूप से सक्षम है। कई लॉन्चर नष्ट हुए हैं, लेकिन अंडरग्राउंड सिस्टम (Underground System) सुरक्षित हैं। हालांकि अमेरिका के भीतर भी इस पर अलग-अलग राय है।
इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता शुरू होने से पहले एक अहम खुफिया आकलन ने पूरे समीकरण को बदल दिये हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कई हफ्तों की लड़ाई के बावजूद ईरान की सैन्य ताकत पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, ईरान के पास अब भी हजारों बैलिस्टिक मिसाइल (Ballistic Missiles) मौजूद हैं। भले ही युद्ध के दौरान उसके कई लॉन्चर नष्ट या क्षतिग्रस्त हुए हों, लेकिन बड़ी संख्या में सिस्टम अब भी इस्तेमाल के लिए तैयार हैं या मरम्मत के जरिए फिर सक्रिय किए जा सकते हैं।