1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US Israel Iran War : इराक के मोहम्मद अला एयरपोर्ट पर रॉकेटो से हमला, एक विमान ध्वस्त

US Israel Iran War : इराक के मोहम्मद अला एयरपोर्ट पर रॉकेटो से हमला, एक विमान ध्वस्त

इस्राइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग तेज होती जा रही है। युद्ध के चलते खाड़ी में तनाव बरकरार है। अमेरिका और इस्राइल के ताबड़तोड़ हमले ईरान पर जारी हैं। पलटवार में ईरान  खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी और इस्राइली यूनिवर्सिटीज पर हमला करके ले रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

US Israel Iran War :  इस्राइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग तेज होती जा रही है। युद्ध के चलते खाड़ी में तनाव बरकरार है। अमेरिका और इस्राइल के ताबड़तोड़ हमले ईरान पर जारी हैं। पलटवार में ईरान  खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी और इस्राइली यूनिवर्सिटीज पर हमला करके ले रहा है। इसी बीच  यमन के हूती विद्रोहियों ने इस बीच, इस्राइल पर दूसरा हमला कर दिया है। इस्राइल पर हूतियों ने मिसाइलों और ड्रोन की बौछार कर दी है। हूतियों का कहना है कि वे तब  तक हमले करते रहेंगे, जब तक इस्राइल अपनी आक्रामकता बंद नहीं कर देता है।

पढ़ें :- US Israel Iran War :  जंग में कूदकर हूती विद्रोहियों ने बढ़ाई चिंता , समुद्री रास्ते पर संकट मंडराया

खबरों के अनुसार, इराक के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित मोहम्मद अला हवाई अड्डे पर आज सुबह रॉकेटों से हमला किया गया। जिसमें एक विमान ध्वस्त हो गया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। मंत्रालय ने आगे कहा कि अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं और हमले के स्रोत का पता लगा रहे हैं। इससे पहले, बगदाद में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हवाई रक्षा प्रणाली रॉकेटों को रोकने में असमर्थ रही, जिन्होंने इराकी विशेष बलों के एक ए32बी परिवहन विमान को निशाना बनाया और उसमें आग लगा दी।

दूसरी तरफ ईरान ने इजरायल की केमिकल फैक्ट्री पर हमला किया है। उसकी एक बैलिस्टिक मिसाइल का टुकड़ा इजरायल के दक्षिणी हिस्से में एक केमिकल फैक्ट्री से टकराया और वहां भीषण आग लग गई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...