1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को दी मुख्यमंत्री योगी ने बड़ी जिम्मेदारी, बने यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के चेयरमैन

यूपी पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को दी मुख्यमंत्री योगी ने बड़ी जिम्मेदारी, बने यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के चेयरमैन

यूपी के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार (Former UP DGP Prashant Kumar) को सीएम योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। प्रशांत को यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग (UP Education Service Selection Commission) का चेयरमैन बनाया जा रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ: यूपी के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार (Former UP DGP Prashant Kumar) को सीएम योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। प्रशांत को यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग (UP Education Service Selection Commission) का चेयरमैन बनाया जा रहा है। इस आयोग के माध्यम से यूपी में माध्यमिक और उच्च शिक्षा के टीचरों की भर्ती होनी है। इस वर्ष मई माह में प्रशांत कुमार रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद योगी सरकार (Yogi Government) ने उनको महत्वपूर्ण ओहदा सौंपा है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-मुख्यनगरी गोरखपुर में लोगों की आंखों की रोशनी छिन रही है और कोई चैन से बैठकर बजा रहा है गाल

1990 बैच के IPS प्रशांत कुमार इसी साल जून में डीजीपी पद से रिटायर हुए थे। प्रशांत कुमार का कार्यकाल 3 साल का होगा। बता दें कि सरकार ने उच्च और माध्यमिक दोनों आयोग का विलय कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि कल तक प्रशांत कुमार की नियुक्ति के औपचारिक आदेश जारी होंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...