1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश: चलती ट्रेन में तीन यात्रियों को खिलाया गया जहर, एक की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश: चलती ट्रेन में तीन यात्रियों को खिलाया गया जहर, एक की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सरयू एक्सप्रेस में सफर कर रहे बुजुर्ग दंपती समेत तीन यात्रियों को जहरखुरानी गिरोह ने निशाना बना लिया। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक,

By हर्ष गौतम 
Updated Date

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सरयू एक्सप्रेस में सफर कर रहे बुजुर्ग दंपती समेत तीन यात्रियों को जहरखुरानी गिरोह ने निशाना बना लिया। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ितों की पहचान हृदय नंद चौबे (84), उनकी पत्नी शैला देवी (76) और अनिल चौबे (40) के रूप में हुई है। तीनों चंपारण जिला के कल्याणपुर के रहने वाले हैं और प्रयागराज से अयोध्या की ओर यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें नशीला पदार्थ खिला दिया गया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।

पढ़ें :- प्रयागराज में बड़ा हादसा: धमाके से ढहा कोल्ड स्टोरेज , 20 लोगों के दबे होने की आशंका, कई मजदूरों की मौत

ट्रेन जब सुल्तानपुर पहुंची तो सह-यात्रियों ने तुरंत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को सूचना दी। इसके बाद ट्रेन को कुछ देर के लिए रोका गया और तीनों यात्रियों को उतारकर एम्बुलेंस से सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

डॉक्टरों के अनुसार, हृदय नंद चौबे की हालत गंभीर है और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है, जबकि अन्य दो का इलाज जारी है। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों की पहचान उनके टिकट और आधार कार्ड के जरिए की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की पूरी सच्चाई पीड़ितों के होश में आने के बाद ही सामने आ पाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...