1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. फिर मिली शानदार शुरुआत, लेकिन चूक गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार चौथी बार सामने आई वही कमजोरी

फिर मिली शानदार शुरुआत, लेकिन चूक गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार चौथी बार सामने आई वही कमजोरी

भारत अंडर-19 और आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से चर्चा बटोर चुके 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन सीरीज में अब तक बड़ी पारी खेलने से चूक रहे हैं…

By Harsh Gautam 
Updated Date

ट्राई नेशन सीरीज: भारत अंडर-19 और आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से चर्चा बटोर चुके 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन सीरीज में अब तक बड़ी पारी खेलने से चूक रहे हैं। अफगानिस्तान A के खिलाफ अहम मुकाबले में भी वैभव ने तेज शुरुआत की, लेकिन एक बार फिर अपनी पारी को लंबे समय तक नहीं ले जा सके।

पढ़ें :- TIME की प्रभावशाली खिलाड़ियों की सूची में न विराट , न सूर्यकुमार, इस भारतीय खिलाड़ी को मिला सम्मान

दांबुला में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंडिया A के लिए जीत बेहद जरूरी थी। ऐसे में टीम को वैभव से बड़ी पारी की उम्मीद थी। युवा बल्लेबाज ने शुरुआत भी उसी अंदाज में की, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। उन्होंने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए और तेजी से रन बटोरे।

38 रन बनाकर लौटे पवेलियन

वैभव 27 गेंदों में 38 रन बनाकर अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। ऐसा लग रहा था कि इस बार वह बड़ा स्कोर बनाएंगे, लेकिन फरीदून दाऊदजाई की शॉर्ट गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वह खालिद तनिवाल को कैच दे बैठे।

फिर बनी बाउंसर परेशानी की वजह

पढ़ें :- इंडिया ‘ए’ को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज चोटिल होकर ट्राई सीरीज से बाहर, इस स्टार खिलाड़ी को मिली जगह

इस ट्राई सीरीज में वैभव को शॉर्ट पिच गेंदों पर लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा है। अफगानिस्तान A के खिलाफ भी उनका विकेट लगभग उसी तरह गिरा, जैसा पिछले मुकाबलों में देखने को मिला था। अच्छी शुरुआत के बावजूद वह बाउंसर गेंद पर आक्रामक शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे।

आंकड़े बताते हैं कहानी

वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई नेशन सीरीज में अब तक 4 मैचों में 117 रन बनाए हैं। उनका औसत 29.25 रहा है। उन्होंने कई बार अच्छी शुरुआत की, लेकिन अब तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। यही वजह है कि उनके प्रदर्शन में निरंतरता तो दिख रही है, लेकिन बड़ी पारी का इंतजार अभी भी बना हुआ है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...