1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vaishno Devi Yatra : माता वैष्णो देवी यात्रा 3 दिन के लिए स्थगित, इस तारीख तक श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे माता रानी के दर्शन

Vaishno Devi Yatra : माता वैष्णो देवी यात्रा 3 दिन के लिए स्थगित, इस तारीख तक श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे माता रानी के दर्शन

मौसम के बिगड़े मिजाज की वजह से  श्री माता वैष्णो देवी यात्रा (Shri Mata Vaishno Devi Yatra)  एक बार फिर प्रभावित हुई है।  

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vaishno Devi Yatra : मौसम के बिगड़े मिजाज की वजह से  श्री माता वैष्णो देवी यात्रा (Shri Mata Vaishno Devi Yatra)  एक बार फिर प्रभावित हुई है।  माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (Mata Vaishno Devi Shrine Board) ने तीन दिनों के लिए 5 से 7 अक्टूबर तक यात्रा को स्थगित कर दिया है। 8 अक्टूबर से फिर से यात्रा शुरू हो जाएगी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पहले ट्विटर) पर जानकारी दी है कि मौसम विभाग की चेतावनी के कारण यात्रा 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2025 तक स्थगित कर दी गई है।

पढ़ें :- Vaishno Devi Yatra : आज से मां वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू , श्रद्धालु कर सकेंगे माता रानी के दर्शन

आधिकारिक सूत्रों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा की नई जानकारी के लिए हमेशा श्राइन बोर्ड के आधिकारिक चैनलों पर ही भरोसा करें। साथ ही सभी से कहा गया है कि वे सुरक्षित रहें और मौसम की जानकारी पर ध्यान दें।

बता दें कि जम्मू संभाग में 26 अगस्त को बेहद खराब मौसम के दौरान माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन होने से 35 से अधिक तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी और 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे। हादसे की वजह से माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई थी। कटरा में पिछले दिनों हुए भूस्खलन के बाद प्रशासन ने होटल और धर्मशालाओं को खाली करने का आदेश जारी किया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...