कटरा स्थित माता श्री माता वैष्णो देवी भवन भारी बारिश के चलते वैष्णो देवी के नए यात्रा मार्ग पर हिमकोटी के पास लैंडस्लाइड हो गई।इसके चलते रास्ते पर मलबा जमा हो गया। इसलिए एहतियात बरतते हुए नए ट्रैक पर बैटरी कार सेवा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।
Vaishno Devi Yatra Route : कटरा स्थित माता श्री माता वैष्णो देवी भवन भारी बारिश के चलते वैष्णो देवी के नए यात्रा मार्ग पर हिमकोटी के पास लैंडस्लाइड हो गई।इसके चलते रास्ते पर मलबा जमा हो गया। इसलिए एहतियात बरतते हुए नए ट्रैक पर बैटरी कार सेवा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। इस दौरान बैटरी कार सेवा कुछ समय के रोक दी गई है। हालांकि पुराने मार्ग से श्रद्धालुओं की यात्रा और दर्शन सामान्य रूप से जारी हैं।
इस भूस्खलन का यात्रा पर इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ा और श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। हालांकि, भूस्खलन के चलते बैटरी कार सेवा रोकनी पड़ी है।
श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, लैंडस्लाइड केवल नए ट्रैक के कुछ हिस्से तक ही सीमित है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें पुराने मार्ग से भवन तक पहुंचाया जा रहा है। दर्शन के बाद वापसी भी इसी रास्ते से कराई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि पुराने ट्रैक पर यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु रूप से चल रही है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की बचाव एवं रखरखाव टीम मौके पर पहुंच गई। आधुनिक मशीनों और कर्मचारियों की मदद से मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।