1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Sweet Bitter Gourd: हार्ट प्रॉब्लम्स से लेकर कैंसर, चर्म रोग, आंखों के रोग तथा लिवर की समस्याओं में फायदेमंद होती है सब्जी

Sweet Bitter Gourd: हार्ट प्रॉब्लम्स से लेकर कैंसर, चर्म रोग, आंखों के रोग तथा लिवर की समस्याओं में फायदेमंद होती है सब्जी

Benefits of Kantola: कंटोला या मीठा करेला आपको सब्जी खरीदते समय कहीं न कहीं नजर जरुर आता होगा। हरे रंग का गोल छोटे छोटे आकार की कांटेदार यह सब्जी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of Kantola: कंटोला या मीठा करेला आपको सब्जी खरीदते समय कहीं न कहीं नजर जरुर आता होगा। हरे रंग का गोल छोटे छोटे आकार की कांटेदार यह सब्जी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है।

पढ़ें :- होर्मुज स्ट्रेट के मुद्दे पर भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों की तीन बार हुई बातचीत : MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

इसका सेवन करने से कई बीमारियों से बचाता है। एक शोध के अनुसार ब्लड शुगर के मरीज अगर इसका सेवन करते हैं तो उनका शुगर लेवल कंट्रोल करने में हेल्प करता है। इसे काकोरा, कंटोला, चढैल, मीठा करेला, किकोड़ा, कंटीला आदि नामों से जाना जाता है। यह औषधीय दवा के रूप में काम करता है। काकोरा में मीट से ज्यादा ताकत मिलती है।

कई बीमारियों में काकोरा से रामबाण इलाज किया जाता है। काकोरा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें फ्लेवोनोइड होता है जो हार्ट की बीमारी, कैंसर, चर्म रोग, आंखों के रोग तथा लिवर की समस्याएं को होने से रोकता है।इसमें फाइबर पाया जाता है।

इसके अलावा कंटोला (Kantola) का सेवन करने से फीवर में आराम मिलता है। एनसीबीआई की वेबसाइट में प्रकाशित शोध के अनुसार कंटोला की जड़ के रस में एंटीपाएरेटिक गुण मौजूद होते है। जो फीवर के असर को कम करने में हेल्प कर सकता है। अगर बहुत तेज फीवर हो तो इसकी जड़ का पेस्ट बनाकर लगाने से राहत मिलती है।

कंटोला में फेनोलिक कंपाउंड और फ्लेवोनोइड के अलावा एंटी ऑक्सीडेंट पाये जाते है जो शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव और मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से रक्षा करता है।कंटोला में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम पायी जाती है इसलिए वजन को नियंत्रित करता है।

पढ़ें :- फरमान खान के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की है। यह लव जिहाद नहीं : मोनालिसा

कंटोला में डाइट्री फाइबर कब्ज की बीमारी के लिए औषधि का काम करता है। पेट साफ करने में मदद करता है।इसके अलावा कंटोला का सेवन करने से विटामिन सी अच्छी मात्रा में पहुंचता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...