1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Venkatesh Iyer Marriage Photos: केकेआर स्टार प्लेयर वेंकटेश अय्यर ने श्रुति रधुनाथन के साथ लिए सात फेरे, देखें शादी की तस्वीरें

Venkatesh Iyer Marriage Photos: केकेआर स्टार प्लेयर वेंकटेश अय्यर ने श्रुति रधुनाथन के साथ लिए सात फेरे, देखें शादी की तस्वीरें

Venkatesh Iyer Marriage Photos: आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के स्टार प्लेयर वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) शादी के बंधन में बंध गए हैं। वेंकटेश ने श्रुति रधुनाथन के सात फेरे लेकर जीवन की नई पारी की शुरुआत की है। वहीं, दोनों की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Venkatesh Iyer Marriage Photos: आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के स्टार प्लेयर वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) शादी के बंधन में बंध गए हैं। वेंकटेश ने श्रुति रधुनाथन के सात फेरे लेकर जीवन की नई पारी की शुरुआत की है। वहीं, दोनों की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

पढ़ें :- वनतारा ने वाइल्डलाइफ और वेटेरिनरी साइंस के लिए दुनिया की पहली ग्लोबल यूनिवर्सिटी लॉन्च की 

Image

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने श्रुति रघुनाथन (Shruti Raghunathan) से रविवार को के करीबी सदस्यों के बीच पारंपरिक रीति रिवाज से शादी रचाई। दोनों ने पिछले साल नवंबर में सगाई की थी। बताया जा रहा है कि आईपीएल 2024 के बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। रविवार दोनों के शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।

Image

वेंकटेश अय्यर की पत्नी श्रुति ने पीएसजी कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस (PSG College of Arts and Science) से बीकॉम किया है और उन्होंने एनआईएफटी इंडिया से फैशन मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री ली। श्रुति बेंगलुरु के लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में काम करती है।

पढ़ें :- स्वदेशी तकनीक से संचार क्रांति की ओर अग्रसर भारत , विकसित भारत निर्माण में BSNL की महत्वपूर्ण भूमिका : केशव प्रसाद मौर्य

Image

बताया जा रहा है कि वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) और श्रुति रघुनाथन (Shruti Raghunathan) की जान पहचान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकात का सिलसिला बढ़ा गया और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इस क्यूट कपल को फैंस सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Image

बता दें कि वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) के लिए आईपीएल 2024 शानदार रहा था। अय्यर ने केकेआर (KKR) को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

पढ़ें :- VIDEO: सीएम ममता ने मेरे खिलाफ रची साजिश- हुमायूं कबीर, कहा- भाजपा और टीएमसी ने मिलकर जारी किया वीडियो
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...