विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का नाम बॉलीवुड के क्यूट कपल में शामिल होता है। ये कपल एक दूसरे पर प्यार बरसाने से कभी पीछे नहीं हटते। दोनों अक्सर अपने लेटेस्ट पोस्ट से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में विक्की कौशल ने एक फनी वीडियो शेयर किया है।
Vicky Kaushal Katrina Kaif Viral Video: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का नाम बॉलीवुड के क्यूट कपल में शामिल होता है। ये कपल एक दूसरे पर प्यार बरसाने से कभी पीछे नहीं हटते। दोनों अक्सर अपने लेटेस्ट पोस्ट से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में विक्की कौशल ने एक फनी वीडियो शेयर किया है।
इस दौरान कैटरीना कैफ शरमाती हुई नजर आईं। साल 2023 का बॉलीवुड सेलेब्स से अच्छे तरीके से सेलिब्रेशन किया। हाल ही में कैटरीना की खास दोस्त एक्ट्रेस मिनी माथुर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। हालांकि इस वीडियो में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के एक छोटे से क्लिप ने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा।
दरअसल, इस वीडियो के छोटे से क्लिप में विक्की कौशल फर्श पर बैठकर घुटनों के बल पर एक फनी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। नके पीछे शार्वरी वाघ भी नाचते हुए नजर आ रही हैं। वहीं विक्की कौशल का ये डांस देखकर कैटरीना कैफ सोफे पर बैठकर शरमाती हुई नजर आ रही हैं। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।