1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : ‘राहुल के एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में संविधान की प्रति…’ जन्मदिन पर नेता प्रतिपक्ष के पोस्टर का गंगा में दुग्धाभिषेक

Video : ‘राहुल के एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में संविधान की प्रति…’ जन्मदिन पर नेता प्रतिपक्ष के पोस्टर का गंगा में दुग्धाभिषेक

Viral poster of Rahul Gandhi's birthday : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज (शुक्रवार को) 56 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस बीच, यूपी के वाराणसी में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Viral poster of Rahul Gandhi’s birthday : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज (शुक्रवार को) 56 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस बीच, यूपी के वाराणसी में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- 'राहुल गांधी को भगवान परशुराम की बराबरी करना काफी महंगा पड़ेगा...' डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने फरसा वाले पोस्टर पर दी तीखी प्रतिक्रिया

वाराणसी में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जन्मदिन प्रतीकात्मक रीति-रिवाजों के साथ मनाया, जिसमें गंगा नदी में उनकी तस्वीर पर दूध चढ़ाना भी शामिल था। इस दौरान राहुल गांधी के जिस पर पोस्टर का दुग्धाभिषेक किया गया। वह चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, इस पोस्टर में राहुल गांधी को भगवान परशुराम के अवतार में दिखाया गया है। जिसमें उनके एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में संविधान की प्रति है।

पढ़ें :- सांसदो के पलटने के बाद, अब विधायकों को खोने का डर, AAP ने ​अपने सभी विधायकों को बुलाया जालंधर

इस मौके पर यूथ कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा, “आज हम सभी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माँ गंगा की गोद में दूध अर्पित करके विपक्ष के सम्मानित नेता और सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। ब्राह्मणों ने भी पूजा-अर्चना की और वैदिक मंत्रों के साथ उन्हें आशीर्वाद दिया, साथ ही यह उम्मीद जताई कि वे भविष्य में हमारे प्रधानमंत्री बनें।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...