1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: पांचवी बार मां बनने जा रही सीमा हैदर की धूमधाम से मनाई गई गोद भराई की रस्म

Video: पांचवी बार मां बनने जा रही सीमा हैदर की धूमधाम से मनाई गई गोद भराई की रस्म

सीमा हैदर पांचवी बार मां बनने जा रही है। इललिए रविवार को बड़ी ही धूमधाम से गोद भराई की रस्म मनाई गयी। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर पिछले दो साल से नोएडा के राबूपुरा गांव में अपने भारतीय पति सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। उनके चार बच्चे पहले से ही है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सीमा हैदर (Seema Haider) पांचवी बार मां बनने जा रही है। इललिए रविवार को बड़ी ही धूमधाम से गोद भराई (Baby shower ceremony of Seema Haider) की रस्म मनाई गयी। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) पिछले दो साल से नोएडा के राबूपुरा गांव में अपने भारतीय पति सचिन मीणा के साथ रह रही हैं।

पढ़ें :- प्लॉट आवंटन के मामले में कोर्ट ने सुनाई बंग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को दस साल की सजा, बेटे को सात साल के लिए भेजा जाएगा जेल

उनके चार बच्चे पहले से ही है। अब सचिन मीणा से वह अपने पांचवे बच्चे को जन्म देने वाली है। सीमा हैदर का नौंवा महीना चल रहा है। इसलिए रविवार को धूमधाम से गोद भराई की रस्म मनाई गई।

पढ़ें :- CEC से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी बोलीं -मैं बहुत दुखी हूं, चुनाव आयोग है बीजेपी का IT सेल ...

गोद भराई कार्यक्रम में सीमा के मुंहबोले भाई एडवोकेट एपी सिंह अपनी मां और परिवार के साथ पहुंचे। वह सभी रस्मों के सामान साथ लाए. महिलाओं ने ढोल-बाजे के साथ पारंपरिक गीत गाए। एपी सिंह ने कहा कि वह सीमा को अपनी बहन मानते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सीमा भारत आकर यहां की संस्कृति को अपना रही हैं। वहीं, सीमा ने बताया कि उन्हें भारत में बहुत प्यार मिला है। वह एपी सिंह को अपना भाई मानती हैं और हर कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित करती हैं। भारत आने के बाद से सीमा सभी हिंदू धार्मिक कार्यक्रमों को धूमधाम से मना रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...