1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-दिल्ली भाजपा की पूर्व प्रवक्ता ने  पार्टी नेताओं पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- यहां सिर्फ औरतों को किया जाता है अपमानित

Video-दिल्ली भाजपा की पूर्व प्रवक्ता ने  पार्टी नेताओं पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- यहां सिर्फ औरतों को किया जाता है अपमानित

दिल्ली भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ (Neha Shalini Dua) ने एक वीडियो जारी कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब मेरी बात दिल्ली भाजपा के मेरे साथी प्रवक्ता लोगों ने नहीं सुनी तो मैं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के पास गयी। जब उन्होंने नहीं सुनी तो मैं राष्ट्रीय संगठन महामन्त्री बीएल संतोष के पास गयी, लेकिन उन्होंने भी मेरी बात नहीं सुनी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ (Neha Shalini Dua) ने एक वीडियो जारी कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब मेरी बात दिल्ली भाजपा के मेरे साथी प्रवक्ता लोगों ने नहीं सुनी तो मैं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के पास गयी। जब उन्होंने नहीं सुनी तो मैं राष्ट्रीय संगठन महामन्त्री बीएल संतोष के पास गयी, लेकिन उन्होंने भी मेरी बात नहीं सुनी।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

मैं दुखी होकर भाजपा छोड़ रही हूं जहां औरत को सिर्फ अपमान ही दिया जा रहा हो

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

इसके बाद मैं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा को अपनी तकलीफ बताने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने भी समय नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अब मैं अपनी अनदेखी से तंग आकर मैं ऐसी पार्टी को छोड़ रही हूं। जहां देश और समाज के लिए कुछ करने की इच्छा रखने वाली महिलाओं की कोई बात सुनी तक नहीं जाती उनका तिरंसकार किया जाता है। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ ने कहा कि तंग आकर मैं ऐसी पार्टी को छोड़ रही हूं जहां देश और समाज के लिए कुछ करने की इच्छा रखने वाली महिलाओं की कोई बात सुनी तक नहीं जाती। उनका तिरसकार किया जाता है। मैं दुखी होकर भाजपा छोड़ रही हूं जहां औरत को सिर्फ अपमान ही दिया जा रहा हो।

अगर भाजपा के भीष्म पितामह भी चुप और मेरे साथ हुए अन्याय में कुछ नहीं बोले तो पार्टी का अंत निश्चित है

दिल्ली भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ ने कहा कि मैं उस पार्टी का हिस्सा नहीं बनना चाहता जहाँ महिलाओं को कई रूपों में अपमानित किया जाता है जिस तरह कौरवों को अभिमान था हम लाखों में हैं हमारा 1 अकेली द्रौपदी क्या उखाड़ लेगी तो शास्त्र गवाह हैं कैसे? श्रीकृष्ण ने द्रौपदी का साथ दिया और जो भीष्म पितामह थे गंगा पुत्र थे उन्हें एक एक करके इतनी बड़ी अपनी सेना और अपने लोगों का अंत होते देखना पड़ा वैसे ही अगर भाजपा के भीष्म पितामह भी चुप और मेरे साथ हुए अन्याय में कुछ नहीं बोले तो पार्टी का अंत निश्चित है। दिल से निकाली हुई हाय ऊपर वाला जरूर सुनता है।

चुनावों में आते हैं झूठे वादे करते हैं फिर वो ही हरकतें

दिल्ली भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ ने कहा कि दिल्ली की सभी महिलाओं लड़कियों से आग्रह है जो भी पार्टी आपको दिखाए सम्मान लेकिन सम्मान आपको दिखे नहीं उसे वोट मत दीजिए। क्योंकि ये बरसाती कीड़ा होते हैं। चुनावों में आते हैं झूठे वादे करते हैं फिर वो ही हरकतें।

पढ़ें :- डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी खौफनाक धमकी, बोले- आज रात एक सभ्यता का होगा अंत, जिसे कभी नहीं किया जा सकेगा पुनर्जीवित

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...