1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video- मुस्लिम महिला का हलाला को लेकर छलका दर्द, ससुर ने कई महीनों तक बनाए संबंध, अपने शौहर की मां बनना पड़ा

Video- मुस्लिम महिला का हलाला को लेकर छलका दर्द, ससुर ने कई महीनों तक बनाए संबंध, अपने शौहर की मां बनना पड़ा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मुस्लिम महिला हलाला को लेकर अपने दर्द बयां कर रही है।  वीडियो में महिला कह रही है कि पहले ससुर के साथ पड़ा सोना पड़ा। बताया कि पहली बार जब मैं अपने शौहर से निकाह करके घर में आई। कुछ दिन बाद उन्होंने तलाक दे दिया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मुस्लिम महिला हलाला को लेकर अपने दर्द बयां कर रही है।  वीडियो में महिला कह रही है कि पहले ससुर के साथ पड़ा सोना पड़ा। बताया कि पहली बार जब मैं अपने शौहर से निकाह करके घर में आई। कुछ दिन बाद उन्होंने तलाक दे दिया। ससुर के साथ मेरा हलाला किया गया। ससुर से निकाह के बाद उसके बच्चे की मां बन गई। ससुर से तलाक लेकर फिर अपने शौहर से निकाह की। बाद में उसने फिर से तलाक दे दिया। फिर अपने भाई से हलाला करने के लिए बोला। अब मैं उनकी भाभी बन जाऊं। एक तरह से मेरे साथ मजाक हो रहा है। कभी उनकी मां बन जाऊं, कभी भाभी बन जाऊं तो कभी बीबी बन जाऊं। यही सब करने के लिए मैं हूँ क्या?

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

पैर की जूती की तरह एक पहन रहे तो एक उतार रहे

शबीना आगे कहती है कि 2009 में उसकी शादी हुई थी। दो साल तक औलाद नहीं होने पर मेरे शौहर ने मुझे तलाक दे दिया। मेरे शौहर ने घर में ये बात रखने के लिए ससुर के साथ मेरा हलाला करा दिया। उन्होंने मेरे से निकाह किया और 2017 में फिर से डिवोर्स दे दिया। मेरे घर वालों ने जब उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि मेरे भाई से हलाला करा दो। मैं सबके लिए तो वहां नहीं गई थी। अपने शौहर के साथ में रिश्ता बना सकती हूँ लेकिन उनके बाप-भाई सबके साथ संबंध तो नहीं रख सकती न। मेर घरवालों ने जब ऐतराज किया तो बोला साथ में ले जाने के लिए। पैर की जूती की तरह एक पहन रहे तो एक उतार रहे। हलाला खत्म हो जाना चाहिए।

पढ़ें :- VIDEO: स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल, मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, दादी को स्कूटी पर बैठा कर ले गया पोता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...