1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: Lucknow में हजरतगंज ‘शर्मा की चाय’ पीने पहुंचे Olympic gold medal winner Neeraj Chopra

Video: Lucknow में हजरतगंज ‘शर्मा की चाय’ पीने पहुंचे Olympic gold medal winner Neeraj Chopra

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा शनिवार की सुबह शर्मा की चाय पीने पहुंच गये। इस दौरान नीरज चोपड़ा ने फैंस से मिलकर हाथ भी मिलाया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता ( Olympic gold medal winner) नीरज चोपड़ा ( Neeraj Chopra) शनिवार की सुबह शर्मा की चाय पीने पहुंच गये। इस दौरान नीरज चोपड़ा ने फैंस से मिलकर हाथ भी मिलाया।

पढ़ें :- यूपी में ग्राम प्रधानों का बतौर प्रशासक कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी, शासन को भेजा गया प्रस्ताव!

मीडिया रिपोट्स के अनुसार नीरज चोपड़ा ( Neeraj Chopra) शनिवार को शर्मा की चाय के साथ साथ समोसा और बंद मक्खन भी खाया। इस दौरान उन्होंने चाय की खूब तारीफ की। शर्मा टी स्टॉल पर नीरज चोपड़ा के पहुंचते लोगों की भीड़ लग गई। शनिवार सुबह के वक्त नीरज हजरतगंज की गलियों में घूमने के लिये निकले थे।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

 

इस दौरान नीरज ने दुकानदार से बात करते हुए कहा कि समोसा और बन मक्खन बहुत अच्छा है। चाय का तो कोई जवाब ही नहीं है। हालांकि इस दौरान नीरज ने बताया कि आमतौर पर मैं चाय नहीं पीता। क्योंकि ट्रेनिंग के दौरान चाय पीना बिल्कुल मना होता है। जब भारत में रहता हूं तो चाय पी लेता हूं। वो भी थोड़ी सी। सोशल मीडिया में नीरज चोपड़ा का शर्मा की दुकान पर चाय पीने का वीडियो वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : 10वें दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए हाईटेक इंतजाम, अयोध्या में जगह-जगह LED से होगा लाइव प्रसारण

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...