1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Video: तालाब में उतरे राहुल गांधी, तैराकी करने के बाद पकड़ी मछली, देखिए फोटों और वीडियो

Video: तालाब में उतरे राहुल गांधी, तैराकी करने के बाद पकड़ी मछली, देखिए फोटों और वीडियो

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी बेगूसराय चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो तालाब में उतरकर तैरते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही, मछली भी पकड़ते हुए दिख रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

बेगूसराय। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी बेगूसराय चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो तालाब में उतरकर तैरते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही, मछली भी पकड़ते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी के साथ वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी में भी मौजूद रहे।

पढ़ें :- उत्तराखंड में भाजपा को लगा बड़ा झटका: कई दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल, कुमारी शैलजा ने कहा-BJP सरकार से तंग आ चुकी है जनता

पढ़ें :- Tamil Nadu Elections: स्टालिन ने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे का ऐलान, जानिए कौन कितनी सीटों पर लड़ेगी DMK और कांग्रेस

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि, बेगूसराय, बिहार में आज VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी जी के साथ वहां के मछुआरा समुदाय से मिलकर बहुत अच्छा लगा। काम उनका जितना दिलचस्प है, उससे जुड़ी उनकी समस्याएं और संघर्ष उतने ही गंभीर हैं। मगर, हर परिस्थिति में उनकी मेहनत, जज़्बा और व्यवसाय की गहरी समझ प्रेरणादायक है। बिहार की नदियां, नहरें, तालाब और उनमें जीवन बसाते मछुआरे, प्रदेश की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। उनके अधिकारों और सम्मान के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ा हूं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...