1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: पीलीभीत में बारिश के पानी में बह गई रेलवे लाइन की पुलिया, ठप हुआ ट्रेनों का संचालन

Video: पीलीभीत में बारिश के पानी में बह गई रेलवे लाइन की पुलिया, ठप हुआ ट्रेनों का संचालन

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मैलानी जंक्शन रेलवे रुट पर शाहगढ़ स्टेशन और संडई हाल्ट के बीच सकरिया नाले की पुलिया बारिश के पानी में बह गई। जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन ठप्प हो गया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मैलानी जंक्शन रेलवे रुट पर शाहगढ़ स्टेशन और संडई हाल्ट के बीच सकरिया नाले की पुलिया बारिश के पानी में बह गई। जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन ठप्प हो गया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

पुलिया बहने से घटिया निर्माण की भी पोल खुल गई है। इसके चलते इस रूट की सभी ट्रेनों का संचालन रेलवे प्रशासन ने फिलहाल बंद कर दिया है। नई ट्रेनों के संचालन में भी बाधा पैदा हो गई है। पुलिया के निर्माण में काफी समय लगेगा।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

इसके अलावा खटीमा पुल पर पानी बढ़ने से टनकपुर पीलीभीत रूट की ट्रेनें बंदकर दी गई है। बता दें कि अभी हाल में ही मैलानी पीलीभीत के बीच कुछ ट्रेनों के संचालन की अनुमति मिली है। ऐसे में अब लोगों का इंतजार और बढ गया है। इधर लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के गोदावरी स्टेट में लोगों के घरों में पानी भर गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...