1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Video: रणबीर कपूर ने अपने स्टाफ मेंबर का सेलिब्रेट किया बर्थडे, बर्थडे बॉय के मुंह पर लगाया केक, फैंस का जीत लिया दिल

Video: रणबीर कपूर ने अपने स्टाफ मेंबर का सेलिब्रेट किया बर्थडे, बर्थडे बॉय के मुंह पर लगाया केक, फैंस का जीत लिया दिल

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने अपने स्टाफ मेंबर का जन्मदिन सेलिब्रेट कर फैंस का दिल लूट लिया है। इस दौरान का वीडियो सामने आया है जिसमें अपने स्टाफ मेंबर के बर्थडे पर रणबीर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने अपने स्टाफ मेंबर का जन्मदिन सेलिब्रेट कर फैंस का दिल लूट लिया है। इस दौरान का वीडियो सामने आया है जिसमें अपने स्टाफ मेंबर के बर्थडे पर रणबीर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- Dhurandhar 2 Box Office : फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की बॉक्स ऑफ‍िस पर सुनामी, 24 घंटे में 100 करोड़, टूटे कई रिकॉर्ड्स

इस वीडियो को देख फैंस रणबीर की तारीफे कर रहे हैं। दरअसल, बीती रात एक्टर रणबीर कपूर ने अपने स्टाफ मेंबर का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर एक्टर ने बर्थडे बॉय के लिए केक मंगाया और केक कटिंग के दौरान अपने स्टाफ के चेहरे पर केक भी लगा दिया।

इस मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ब्लैक शर्ट में रणबीर काफी हैंडसम लग रहे हैं और अपने राम वाले लुक में ही है। रणबीर कपूर के अलावा वीडियो में कई और लोग भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई फैंस ने रणबीर के कैयरिंग नेचर की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, ‘अमेजिंग.।’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘सुपर.’ इसके अलावा कई सारे फैंस ने हार्ट इमोजी भी भेजा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...