1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video-रूसी महिला ने दिल्ली के मेन्स सैलून में 1 डॉलर में कराया फेस मसाज, बताया अनोखा अनुभव

Video-रूसी महिला ने दिल्ली के मेन्स सैलून में 1 डॉलर में कराया फेस मसाज, बताया अनोखा अनुभव

मेन्स सैलून (Men's salon) भारत में खासतौर पर मर्दों के लिए ही होता है। महिलाएं फेस मसाज या किसी भी प्रकार के स्किन या हेयर केयर ट्रीटमेंट (Skin or Hair Care Treatment) के लिए ब्यूटी पॉर्लर (Beauty Parlour) ही जाती है। मगर रुस से आई एक विदेशी महिला नई दिल्ली के मेन्स सैलून (Men's salon) में मसाज कराने चली जाती है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। मेन्स सैलून (Men’s salon) भारत में खासतौर पर मर्दों के लिए ही होता है। महिलाएं फेस मसाज या किसी भी प्रकार के स्किन या हेयर केयर ट्रीटमेंट (Skin or Hair Care Treatment) के लिए ब्यूटी पॉर्लर (Beauty Parlour) ही जाती है। मगर रुस से आई एक विदेशी महिला नई दिल्ली के मेन्स सैलून (Men’s salon) में मसाज कराने चली जाती है। ये मसाज उसे सिर्फ 1 डॉलर ($1) की पड़ती है। दुकानदार को भी अपनी विदेशी कस्टमर से कोई हिचक नहीं होती है । वह उसके मसाज में लग जाता है, लेकिन वीडियो जब इंटरनेट पर वायरल हुई, तो जनता ने सुरक्षा कारणों से रुसी महिला को सावधान रहने की हिदायत भी दी है।

पढ़ें :- Video-कबूतरों का शिकार करने पोल पर चढ़ा सांप और बिजली का करंट लगने से मौके पर मौत

तेज Dj के बीच जब दुकानदार विदेशी महिला की मसाज शुरू करता है। इस बीच पहले वह क्लिप से उसके बाल बांधता है, ताकि मसाज ढंग से हो सकें। फिर वह क्रीम लगाकर उसका मसाज शुरू कर देता है। इस बीच शॉप में मौजूद अन्य शख्स भी उसके साथ मिरर सेल्फी (Mirror selfie) लेने लगता है। स्किन केयर के दौरान, सैलून में और लड़के भी मौजूद होते है, मगर लिउबोव फिर भी आराम से अपनी मसाज पूरी करवाती है।

;

केल्यूबा लिउबोव (Kelyuba Lyubov) ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर की है। उसके कैप्शन में उन्होंने ‘नई दिल्ली, भारत में फेस मसाज करवाना कितना अनोखा अनुभव है’ लिखा है। यानि कुल-मिलाकर भारत में फेस मसाज लेकर उन्हें मजा आई। केल्यूबा का अनुभव अलग है। क्योंकि भारत की महिलाएं आमतौर पर कभी ऐसा अनुभव महसूस नहीं कर सकती।

बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से रुसी केल्यूबा लिउबोव (Kelyuba Lyubov)  भारत में है और उन्होंने आगरा के ताजमहल से लेकर नई दिल्ली की गलियों को काफी एक्सप्लोर कर लिया। जिसका सबूत उनके इंस्टाग्राम फीड से मिलता है। उन्होंने भारत को सुरक्षित भी माना है। साथ ही, गुरुद्वारा से लेकर मंदिर और फेमस टूरिस्ट प्लेस घूमने की क्लिप भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।

यूजर ने लिखा बहन अपना ध्यान रखो!

रुसी महिला (Russian woman) को भारत में इतना खुलकर घूमता देखकर भी कुछ लोगों ने उनकी फिक्र करते हुए कमेंट सेक्शन में उन्हें सावधान रहने की भी सलाह दी है। एक यूजर ने लिखा कि बहन अपना ध्यान रखना। नाई की खुशी पर एक यूजर का कहना था कि ‘रुसी महिला (Russian woman)  का उसकी दुकान में आना उसके जीवन का सबसे खास दिन रहा होगा।’ एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर भारत में आ रही है, तो बजट के साथ आइए और अच्छी जगह पर जाइए।

पढ़ें :- फर्रुखाबाद से बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत पर जीजा और बहन का घर जबरन कब्जा करने का लगा आरोप, FIR दर्ज

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...