1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video : संजय राउत का शर्मनाक कमेंट, बोले- प्रेग्नेंट थे एकनाथ शिंदे, छह गद्दार सांसदों को दिया जन्म, ये डिलीवरी नंदनवन में हुई

Video : संजय राउत का शर्मनाक कमेंट, बोले- प्रेग्नेंट थे एकनाथ शिंदे, छह गद्दार सांसदों को दिया जन्म, ये डिलीवरी नंदनवन में हुई

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर शिवसेना के दोनों गुट आमने-सामने आ गए हैं। उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की अगुवाई वाली शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट में शामिल होने पर संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है। राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर शिवसेना के दोनों गुट आमने-सामने आ गए हैं। उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की अगुवाई वाली शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट में शामिल होने पर संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है। राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

पढ़ें :- यूपी चुनाव 2027 में क्या स्वाति सिंह की वापसी होने वाली है? सीएम योगी से इस मुलाकात के जानें क्या हैं सियासी मायने?

संजय राउत (Sanjay Raut) ने शिंदे गुट की बढ़ती ताकत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने छह सांसदों को अपने साथ जोड़ लिया है। उनके बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ये पहली बार नहीं है जब राउत ने विरोधी खेमे के नेताओं को लेकर आक्रामक भाषा का इस्तेमाल किया हो। हाल के दिनों में भी उनके कुछ बयानों पर विवाद खड़ा हुआ था।

क्या बोले संजय

संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि शिंदे ‘प्रेग्नेंट’ थे और अब उन्होंने ‘छह सांसदों को जन्म दिया है’। सेना नेता का ये विवादित बयान पिछले सात दिनों में दिया गया ऐसा दूसरा बयान है। राउत ने आगे कहा कि एकनाथ शिंदे प्रेग्नेंट थे और उन्होंने छह सांसदों को जन्म दिया है। ये डिलीवरी नंदनवन में हुई।’ उन्होंने शिंदे के सरकारी आवास का जिक्र करते हुए ये बात कही, जहां शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में औपचारिक रूप से शामिल होने से पहले कई बागी सांसद इकट्ठा हुए थे।

दरअसल, जो 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल हुए हैं, वे लंबे समय से पार्टी के अंदर अपनी भूमिका और भविष्य को लेकर असंतुष्ट बताए जा रहे थे। दिल्ली में हुई शिवसेना (UBT) की एक अहम बैठक से उनकी गैरमौजूदगी ने अटकलों को और मजबूत कर दिया था। आज 6 के 6 सांसदों ने शिंदे खेमे का दामन थाम लिया।

उद्धव ठाकरे का पलटवार?

पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : पीएम मोदी बोले-ब्रिक्स को मजबूत करते हुए हमें ग्लोबल गवर्नेंस रिफॉर्म और ग्लोबल साउथ पर करना होगा फोकस

उधर, उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिवसेना की विचारधारा और विरासत किसी पद या सत्ता से बड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता राजनीतिक लाभ के लिए पार्टी छोड़ रहे हैं। ठाकरे ने ये भी कहा कि जनता ऐसे नेताओं को समय आने पर जवाब देगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...