1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video : गलगोटिया यूनिवर्सिटी की दो छात्राएं बॉयफ्रेंड को लेकर भिड़ी, एक दूसरे के बाल पकड़कर जमकर बरसाए थप्पड़, कैंपस में सुरक्षा और अनुशासन पर खड़े हुए सवाल

Video : गलगोटिया यूनिवर्सिटी की दो छात्राएं बॉयफ्रेंड को लेकर भिड़ी, एक दूसरे के बाल पकड़कर जमकर बरसाए थप्पड़, कैंपस में सुरक्षा और अनुशासन पर खड़े हुए सवाल

ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी (Galgotias University) में दो लड़कियां आपस में भिड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। बताया गया कि दोनों सहेलियों को एक ही लड़के से प्यार के चक्कर में दोनों में झगड़ा हो गया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नोएडा । ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी (Galgotias University) में दो लड़कियां आपस में भिड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। बताया गया कि दोनों सहेलियों को एक ही लड़के से प्यार के चक्कर में दोनों में झगड़ा हो गया।

पढ़ें :- VIDEO : यूथ कांग्रेस AI Summit में जमकर काटा हंगामा, भारत मंडपम में टी-शर्ट उतारकर 'PM is Compromised' के लगाए नारे

बीते दिनों एआई समिट (AI Summit) के दौरान चर्चा में आई नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी (Galgotias University)  एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां यूनिवर्सिटी की छात्राओं के बीच जबरदस्त हाथापाई का वीडियो सामने आया है। ऐसे में कैंपस में सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं। बताया गया कि यूनिवर्सिटी परिसर में हाथापाई करने वाली दोनों लड़कियां दोस्ती ही थीं। उन दोनों में किसी लड़के लेकर विवाद हुआ और फिर नौबत हाथापाई तक आ गई।

पढ़ें :- कांग्रेस, बोलीं- मोदी सरकार ने दुनिया में भारत का बनाया मजाक, चीनी Robotic Dog को मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया भारतीय आविष्कार, अभी और भद्द पिटवाना है बाकी?

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों छात्राएं एक दूसरे के बाल पकड़कर थप्पड़बाजी कर रही हैं। आसपास कई छात्र और छात्राएं भी मौजूद हैं। अन्य छात्र झगड़ा रोकने की जगह वीडियो बना रहे हैं। इस घटना की वजह से गलगोटिया यूनिवर्सिटी (Galgotias University)  के प्रशासन पर भी सवाल खड़े हुए हैं।

बॉयफ्रेंड को लेकर हुआ झगड़ा बताया गया कि दोनों ही लड़कियां करीबी दोस्त थीं। उन दोनों में दिक्कत तब बढ़ी जब एक लड़की को दोस्त के बॉयफ्रेंड पर क्रश हो गया। ‘घर का कलेश’ सोशल मीडिया हैंडल पर कैप्शन में लिखा गया कि गगलगोटिया यूनिवर्सिटी (Galgotias University) में पढ़ने वाली दो सहोलियों के बीच बॉयफ्रेंड को लेकर झगड़ा हो गया।

वीडियो में देखें तो दोनों लड़कियां सीढ़ियों के पास भिड़ गईं। वहीं एक अन्य छात्रा दोनों को अलग करने का भी प्रयास कर रही है लेकिन दोनो एक दूसरे को छोड़ने को तैयार ही नहीं हैं। आसपास लोग वीडियो बना रहे हैं। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी (Galgotias University) का कमाल है कि किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी ही रहती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...