1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video Viral : असम में कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन पर जानलेवा हमला, सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने की कोशिश

Video Viral : असम में कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन पर जानलेवा हमला, सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने की कोशिश

असम (Assam)के नागांव जिले के रूपोहिहाट में गुरुवार को धुबरी से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य रकीबुल हुसैन (Dhubri Congress MP Rakibul Hussain) और उनके सुरक्षा अधिकारियों (PSO) पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में कांग्रेस सांसद बाल-बाल बच गए।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नागांव। असम (Assam)के नागांव जिले के रूपोहिहाट में गुरुवार को धुबरी से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य रकीबुल हुसैन (Dhubri Congress MP Rakibul Hussain) और उनके सुरक्षा अधिकारियों (PSO) पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में कांग्रेस सांसद बाल-बाल बच गए। हमलावरों ने सांसद के साथ धक्कामुकी कर उन्हें गिरा दिया और फिर बैट से उन पर हमला किया। इस दौरान बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे सुरक्षा कर्मियों पर भी हमलावरों ने हमला किया और उनके हथियार छीनने की कोशिश की। हमलावर काले कपड़े से चेहरा ढंके थे।

पढ़ें :- Video- 'इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी को अंजाम दिया...' ट्रंप ने ईरान के खर्ग द्वीप पर हमले का वीडियो किया जारी

घटना के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि काले कपड़े से चेहरा ढके हमलावर किस तरह सांसद पर हमला कर रहे हैं। पुलिस ने सांसद पर हमले की घटना की पुष्टि की है। नगांव पुलिस ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक में शामिल होने गए सांसद रकीबुल हुसैन (MP Rakibul Hussain) पर लोगों के एक समूह ने क्रिकेट बल्लों से हमला किया, जिनके चेहरे काले कपड़े से ढके हुए थे। पीएसओ ने सांसद को बचाने की कोशिश की, लेकिन उन पर भी हमला किया गया।

पढ़ें :- ईरानी विदेश मंत्री ने भारत का नाम लेकर US पर कसा तंज, कहा- दुनियाभर से रूसी तेल खरीदने के लिए गिड़गिड़ा रहा अमेरिका

पढ़ें :- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारत के जहाजों को मिला ग्रीन सिग्नल, ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली बोले- इंडिया हमारा दोस्त

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई और हुसैन को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत जानकारी का इंतजार है। घटना के वीडियो में दिख रहा है कि हमलावरों से बचने के लिए सांसद रकीबुल (MP Rakibul Hussain)  दौड़ते हुए एक स्कूटी के पीछ बैठकर वहां से भागकर अपनी जान बचा रहे हैं।

हुसैन ने पिछले साल धुबरी लोकसभा सीट से रिकॉर्ड 10 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। उनके बेटे ने समागुरी विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव लड़ा था, जिसका प्रतिनिधित्व हुसैन ने पांच बार किया था। वह बीजेपी उम्मीदवार दीपू रंजन शर्मा (BJP candidate Deepu Ranjan Sharma) से हार गए थे। पिछले वर्ष नवंबर में उपचुनाव के दौरान इस निर्वाचन क्षेत्र तथा आस-पास के क्षेत्रों में हिंसा की कई घटनाएं देखी गयी थीं।

पढ़ें :- तेहरान की सड़कों पर बेखौफ घूमते दिखे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन और अली लारिजानी, न चेहरे पर खौफ, न जंग की टेंशन…
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...