1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video- विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का संग राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में टेका मत्था, महंत बोले- दोनों को सनातन धर्म से गहरा लगाव

Video- विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का संग राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में टेका मत्था, महंत बोले- दोनों को सनातन धर्म से गहरा लगाव

Virat Kohli and Anushka Sharma reached Ayodhya Dham: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अयोध्या धाम पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने महंत संजय दास जी महाराज से भी मुलाकात की और आशीर्वाद लिया।

By Abhimanyu 
Updated Date

Virat Kohli and Anushka Sharma reached Ayodhya Dham: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा रविवार 25 मई को अयोध्या धाम पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने महंत संजय दास जी महाराज से भी मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। दोनों ने यहां महंत से आध्यात्म और पौराणिक चीजों पर भी चर्चा की।

पढ़ें :- पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर हमले के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय जिम्मेदार : कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी

विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के अयोध्या आने को लेकर हनुमान गढ़ी के महंत संजय दास जी महाराज ने कहा, “विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का आध्यात्म, संस्कृति, ईश्वर और सनातन धर्म से गहरा लगाव है। दोनों श्री राम, भगवान हनुमान, भगवान कृष्ण और सनातन धर्म के बहुत बड़े भक्त हैं। उन्होंने भगवान रामलला के दर्शन किए और फिर भगवान हनुमान से आशीर्वाद लिया। उन्होंने यहां आध्यात्म और पौराणिक चीजों पर भी चर्चा की।”

पढ़ें :- Farooq Abdullah Firing : शादी समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की कोशिश, बाल-बाल बचे जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम

इससे पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के एक दिन बाद भारतीय क्रिकेट विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उत्तर प्रदेश के वृंदावन पहुंचे थे। जहां दंपति ने वृंदावन धाम में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। अनुष्का और विराट को प्रेमानंद महाराज का अनुयायी माना जाता है। बता दें कि विराट और अनुष्का अक्सर धार्मिक स्थलों पर जाते रहे हैं, जो उनके अध्यात्म को लेकर झुकाव को दर्शाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...