तमिलनाडु की मनोरंजन इंडस्ट्री (Entertainment Industry) से एक बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता और तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) प्रमुख थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट (Chengalpattu Family Court) में तलाक की याचिका दायर की है।
नई दिल्ली। तमिलनाडु की मनोरंजन इंडस्ट्री (Entertainment Industry) से एक बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता और तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) प्रमुख थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट (Chengalpattu Family Court) में तलाक की याचिका दायर की है। संगीता ने अपनी अर्जी में आरोप लगाया है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ अफेयर है। इसी आधार पर उन्होंने कोर्ट से तलाक देने की मांग की है। यह खबर सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई है। हालांकि, इस मामले में विजय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आगे इस मामले में क्या मोड़ आता है?
शादी के 25 साल बाद दरार?
अभिनेता और TVK प्रमुख विजय (Actor and TVK chief Vijay) और संगीता की शादी अगस्त 1999 में हुई थी। इस कपल के दो बच्चे हैं- जेसन संजय और दिव्या शाशा। लंबे समय तक दोनों को एक खुशहाल परिवार के रूप में देखा जाता रहा।
दोनों पक्षों के आधिकारिक बयान का इंतजार
अब सामने आई जानकारी के मुताबिक, तलाक की यह कानूनी प्रक्रिया स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत दायर की गई है। इस कानून के प्रावधानों के अनुसार, अगर किसी पति या पत्नी पर व्यभिचार (अडल्टरी) या क्रूरता जैसे आरोप साबित होते हैं, तो दूसरा पक्ष तलाक की मांग कर सकता है। इस खबर ने फैंस को चौंका दिया है। फिलहाल, सभी की नजरें कोर्ट की आगे की कार्यवाही और दोनों पक्षों के आधिकारिक बयान पर टिकी हैं।
‘जन नायकन’ में नजर आएंगे विजय
साउथ अभिनेता विजय को उनके प्रशंसक थलापति के नाम से जानते हैं। एक्शन फिल्मों से लेकर रोमांटिक फिल्मों तक अपना जादू बिखेर चुके थलापति की फिल्में उनके फैंस को बेहद पसंद आती हैं। विजय जल्द ही फिल्म ‘जन नायकन’ में नजर आएंगे। लेकिन ‘जन नायकन’ फिल्म कानूनी पचड़े में फंसी हुई है। अभी तक इसकी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।