1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Vinay Srivastava murder case: केंद्रीय मंत्री के बेटे ​पर भी कसेगा शिकंजा, लाइसेंसी शस्त्र को रखने में लापरवाही पर FIR

Vinay Srivastava murder case: केंद्रीय मंत्री के बेटे ​पर भी कसेगा शिकंजा, लाइसेंसी शस्त्र को रखने में लापरवाही पर FIR

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर के अंदर भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बता दें कि, जिस पिस्टल से​ विनय को गोली मारी गयी थी, उसका लाइसेंस विकास किशोर के नाम पर है। पुलिस की जांच में इसकी पुष्टि हो गई है। विकास घटनास्थल पर नहीं थे लेकिन, पिस्टल बिस्तर पर तकिए के नीचे रखी थी। जब विनय का आरोपियों से झगड़ा हुआ आसानी से पिस्टल अंकित को मिल गई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Vinay Srivastava murder case: विनय श्रीवास्तव हत्याकांड मामले में अब केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर (Union Minister Kaushal Kishore) के बेटे विकास पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। विकास की लाइसेंसी पिस्टल से उसके दोस्त विनय को गोली मारी गई थी। ऐसे में अब पुलिस विकास पर लाइसेंसी शस्त्र को रखने में लापरवाही और दुरुपयोग करने के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। केंद्रीय मंत्री के बेटे का दावा था कि वो घटना के समय दिल्ली में था। हालांकि, पुलिस ने जांच पड़ताल कर मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- यूपी में किसी भी कमजोर, गरीब, उद्यमी, व्यवसायी की  भूमि पर कोई कब्जा न करने पाए : मुख्यमंत्री योगी 

बता दें कि, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर के अंदर भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  जिस पिस्टल से​ विनय को गोली मारी गयी थी, उसका लाइसेंस विकास किशोर (Vikas Kishore) के नाम पर है। पुलिस की जांच में इसकी पुष्टि हो गई है। विकास घटनास्थल पर नहीं थे लेकिन, पिस्टल बिस्तर पर तकिए के नीचे रखी थी। जब विनय का आरोपियों से झगड़ा हुआ आसानी से पिस्टल अंकित को मिल गई।

इससे स्पष्ट है कि विकास ने लाइसेंसी पिस्टल सुरक्षित स्थान पर नहीं रखी थी। ऐसे में अब केंद्रीय मंत्री के बेटे पर ​शिकंजा कसना तय है। बता दें कि, विकास किशोर भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष है। विनय श्रीवास्तव विकास के साथ बीते आठ साल से रह रहा था।
जॉइंट पुलिस कमिश्नर आकाश कलहरि के अनुसार, नशेबाजी के बाद जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में विनय को गोली मारी गई थी। आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली है। बरामद पिस्टल जांच के लिए भेज दी गई है। फिंगर प्रिंट के नमूने भी लिए गए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

पढ़ें :- Lucknow News : 1090 चौराहे के पास अनियंत्रित कार पलटी, सभी बाल-बाल बचे, देखें वीडियो
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...