HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Vinod kambli हुए साइबर ठगी के शिकार, जालसाजों ने अकाउंट से उड़ाए 1.14 लाख रुपये

Vinod kambli हुए साइबर ठगी के शिकार, जालसाजों ने अकाउंट से उड़ाए 1.14 लाख रुपये

भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod kambli) साइबर क्रिमिनल्स (Cyber Criminals) के शिकार बने हैं। एक साइबर क्रिमिनल (Cyber Criminal)  ने उन्हें फोन कर खुद को निजी बैंक का कर्मचारी बताया। इसके बाद फिर उसने (KYC) अपडेट करने के बहाने से उनके बैंक अकाउंट से 1.14 लाख रुपये निकाल लिए है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod kambli) साइबर क्रिमिनल्स (Cyber Criminals) के शिकार बने हैं। एक साइबर क्रिमिनल (Cyber Criminal)  ने उन्हें फोन कर खुद को निजी बैंक का कर्मचारी बताया। इसके बाद फिर उसने (KYC) अपडेट करने के बहाने से उनके बैंक अकाउंट (Bank Account) से 1.14 लाख रुपये निकाल लिए है। बता दें कि यह मामला 3 दिसंबर का है। कांबली ने बांद्रा पुलिस (Bandra Police) से संपर्क कर मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने साइबर टीम (Cyber Team) की मदद से ट्रांजेक्शन को तत्काल कैंसिल करा दिया है।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

शिकायत के अनुसार, विनोद कांबली (Vinod kambli) को एक युवक का फोन आया है। उसने खुद को निजी बैंक का कर्मचारी बताया और KYC अपडेट करने के लिए कहा है। इसके युवक ने विनोद कांबली (Vinod kambli)  से लैपटॉप पर ‘Any Desk’ एप्लिकेशन डाउनलोड कराया है। फिर कांबली से रिमोट एक्सेस ले लिया। कांबली ने ओटीपी (OTP) भी शेयर कर दिया है।

विनोद कांबली (Vinod kambli) ने शिकायत में बताया कि वे मोबाइल पर जालसाज से कनेक्ट भी थे। बातचीत के दौरान ही उनके बैंक अकाउंट से कई ट्रांजेक्शन हुए। उन्हें जैसे ही महसूस हुआ कि कॉल करने वाला फर्जी है तो उन्होंने कॉल डिस्कनेक्ट (Call Disconnect) किया और अपने सीए, बैंक अधिकारियों और पुलिस से संपर्क किया। उधर, जानकारी के बाद जिस खाते में पैसा जमा किया गया था, पुलिस ने उसका डिटेल निकालने के लिए साइबर पुलिस (Cyber Police) से संपर्क किया और बैंक के लेनदेन को कैंसिल करने को कहा। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें कॉल रिकॉर्ड डिटेल (Call Record Details) और उस बैंक खाते का डिटेल मिल गया है। आरोपी को ट्रैक किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...