1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Hemant Soren Oath : हेमंत सोरेन ने झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ,’INDIA’ गठबंधन की दिखी ताकत

Hemant Soren Oath : हेमंत सोरेन ने झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ,’INDIA’ गठबंधन की दिखी ताकत

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Assembly Elections 2024) में इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) की जीत के बाद हेमंत सोरेन (Hemant Soren)  ने चौथी बार  के सीएम की बागडोर संभाली है। उन्होंने 14वें मुख्यमंत्री (14th Chief Minister of Jharkhand) के रूप में गुरुवार शाम को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार (Governor Santosh Kumar Gangwar) ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

By santosh singh 
Updated Date

Hemant Soren Oath: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Assembly Elections 2024) में इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) की जीत के बाद हेमंत सोरेन (Hemant Soren)  ने चौथी बार  के सीएम की बागडोर संभाली है। उन्होंने 14वें मुख्यमंत्री (14th Chief Minister of Jharkhand) के रूप में गुरुवार शाम को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार (Governor Santosh Kumar Gangwar) ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार सीएम बन चुके हैं। हेमंत का तीसरा कार्यकाल अब चार जुलाई 2024 से 28 नवंबर 2024 तक माना जाएगा।

पढ़ें :- जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया पर नजर, कहा-गुमराह करने वाले पोस्ट हुए शेयर

दिखी INDIA गठबंधन की ताकत

पढ़ें :- छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, लंबे समय से चल रही थी मांग

शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance)  की ताकत दिखी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, आप नेता अरविंद केजरीवाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, तमिलनाडु से उदयनिधि स्टालिन, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...