1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: लखीमपुर खीरी में हादसा टला, झूले से फिसलकर एंगल में फंसी किशोरी, सामने आया वीडिओ

Viral video: लखीमपुर खीरी में हादसा टला, झूले से फिसलकर एंगल में फंसी किशोरी, सामने आया वीडिओ

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के रकेहटी देहात में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल यहां एक मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें एक बड़े ओवरहाइट झूले में एक किशोरी झूल रही थी। अचानक वह खिसक कर झूले के बाहर लगे लोहे के एंगल पर आ गई और करीब एक मिनट तक जमीन के ऊपर झूलती रही।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के रकेहटी देहात में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल यहां एक मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें एक बड़े ओवरहाइट झूले में एक किशोरी झूल रही थी। अचानक वह खिसक कर झूले के बाहर लगे लोहे के एंगल पर आ गई और करीब एक मिनट तक जमीन के ऊपर झूलती रही।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

वह मदद के लिए चिखती चिल्लाती रही। करीब साठ फुट की ऊंचाई पर लड़की को लटका देख लोग हैरान रह गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। एसडीएम ने इस मामले में झूले को बंद कराकर कार्ऱवाई के निर्देश दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झोलहू मेले में बगैर अनुमति के बड़ा झूला लगा हुआ है। बुधवार की शाम कुछ लोग झूला झूल रहे थे। एक झूले में करीब 13 वर्ष की किशोरी भी बैठी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संचालक ने जैसे ही झूला शुरू किया, किशोरी खिसकर कर झूले के बाहर लोहे के एंगल पर आ रही।

उसने हिम्मत जुटाई और एंगल नहीं छोड़ा और वह चीखते-चिल्लाते करीब एक मिनट तक झूल गई। झूले में किशोरी को लटका देख लोगों में हड़कंप मच गया। शोर शराबा होने पर संचालक ने झूला रोका और डरी सहमी किशोरी को नीचे उतारा।

प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र ने बताया कि किशोरी उतरने के बाद कहीं चली गई। खतरनाक झूलों के संचालन को लेकर कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि किशोरी सुरक्षित है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने दो दिन पहले मेले में जाकर झूला बंद करवाया था। उसके बाद भी झूला चल रहा है। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है।

 

पढ़ें :- योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा में 26.1 एकड़ में बनेगा ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’, युवाओं को मिलेगा आधुनिक व रोजगारपरक शिक्षा का अवसर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...