गाजियाबाद से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक फ्लैट की बालकनी में रखी वॉशिंग मशीन में अचानक आग लग गई और मिनटो में जलकर राख हो गई। सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
गाजियाबाद से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक फ्लैट की बालकनी में रखी वॉशिंग मशीन में अचानक आग लग गई और मिनटो में जलकर राख हो गई। सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
गुरुवार की सुबह नोएडा में एसी ब्लास्ट होने की वजह से आग लग गई। इसके बाद अब गाजियाबाद में बॉलकनी में रखी वॉशिंग मशीन में अचानक आग लगने की घटना से लोगो में दहशत का माहौल है।
गाजियाबाद – गर्मी से हाहाकार, जलकर खाक हुई वॉशिंग मशीन
➡गर्मी से बालकनी में रखी वॉशिंग मशीन में लगी आग
➡आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
➡राजनगर एक्सटेंशन ऑफीसर सिटी 2 सोसाइटी की घटना pic.twitter.com/VnQeINDJkU— Surendra Chauhan (@SurendraSinghtv) May 29, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन ऑफिसर सिटी दो सोसाइटी के फ्लैट की बालकनी में रखी वॉशिंग मशीन में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगो का कहना है कि भीषण गर्मी की वजह से वॉशिंग मशीन में आग लग गई। देखते ही देखते धुआं उठने लगा और मशीन जलकर राख हो गई। सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल हो रहा है।