1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने पर युवक ने पी ली मच्छर मारने वाली दवा, इंस्टाग्राम पर अपलोड किया वीडियो, देख पुलिस ने सूझबूझ से बचाई जान

Viral video: गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने पर युवक ने पी ली मच्छर मारने वाली दवा, इंस्टाग्राम पर अपलोड किया वीडियो, देख पुलिस ने सूझबूझ से बचाई जान

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने पर युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर मच्छर मारने वाली दवा पी ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक की जान बचा ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के मीडिया सेल से उन्हें एक अलर्ट मैसेज प्राप्त हुआ।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने पर युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर मच्छर मारने वाली दवा पी ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक की जान बचा ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के मीडिया सेल से उन्हें एक अलर्ट मैसेज प्राप्त हुआ।

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?

इसमें एक युवक ने इंस्‍टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया था। इसमें वह जहरीला पदार्थ पीकर अपनी जान दे रहा था। अलर्ट मैसेज मिलने के बाद तत्परता दिखाते हुए सिपाही दुर्गाशंकर और मनोज कुमार मौके पर युवक के घर सती नगर नरायच पहुंच गए।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय

पुलिस कर्मियों ने बताया कि जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो कोई रिस्पांस नहीं मिला। इस पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर युवक बदहवास हालत में पड़ा था। उसे उठाकर अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार आया है। थाना पुलिस ने बताया कि युवक ने मच्छर मारने का केमिकल पी लिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवक आगरा से बाहर का रहने वाला है। थाना ट्रांस यमुना कालोनी के सती नगर नरायच में किराए पर कमरा लेकर रह रहा है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उसका अपनी गर्लफ्रेंड से विवाद हो गया था। ब्रेकअप के कारण वह पिछले कई दिनों से अवसाद में चल रहा था। शुक्रवार रात को उसने विषाक्त पी लिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...