महाराष्ट्र के नागपुर शहर (Nagpur City) में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां वायुसेना के अधिकारी की 24 वर्षीय महिला पर काला जादू (Black Magic) और सम्मोहन कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और जबरन धर्मांतरण किया गया। पीड़िता महिला का जबरन धर्मांतरण (Forced Religious Conversion) करने और उसका धर्म परिवर्तन (Religious Conversion) करने का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर शहर (Nagpur City) में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां वायुसेना के अधिकारी की 24 वर्षीय महिला पर काला जादू (Black Magic) और सम्मोहन कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और जबरन धर्मांतरण किया गया। पीड़िता महिला का जबरन धर्मांतरण (Forced Religious Conversion) करने और उसका धर्म परिवर्तन (Religious Conversion) करने का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि महिला का शोषण करने वाला एक आरोपी उसके स्कूल में सहपाठी रहा है और इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला से नजदीकी बढ़ाई।
In Nagpur, a married woman accused redical Islamists Ayaz Madar and Amir Sheikh of calling her to a hotel,
giving her an intoxicating substance, blackmailing her, demanding ₹300,000, and pressuring her to convert her religion.
Following her complaint, the police arrested… pic.twitter.com/QA3DogDrli
— सकल हिंदू समाज मुंबई 🚩 (@Sakalhindu_) June 15, 2026
पढ़ें :- बाराबंकी में जमीन माफियाओं ने किया IPS अधिकारी के पिता से ₹2.27 करोड़ की ठगी
सोशल मीडिया पर सम्मोहन करने का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया (Social Media) पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है एक महिला बेबस होकर रोते हुए कह रही है, छोड़ो मुझे छोड़ो। वहीं मुख्य आरोपी 26 वर्षीय अय्याज ताज मदारे (Ayyaz Taj Madare) उसका हाथ पकड़े हुए है और कुछ पढ़ते हुए बार-बार महिला के ऊपर फूंक मार रहा है। वहीं इस दौरान महिला अपना हाथ छुड़ाने के लिए संघर्ष करती नजर आई। अब महिला ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जबरन धर्मांतरण करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि आरोपी अय्याज पीड़िता के स्कूल में उसका सहपाठी रहा था। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अय्याज और उसके साथी अमीन शेख (Amin Shaikh) को गिरफ्तार किया है। वहीं तीसरा आरोपी मौलाना हजरत मौलाना (Hazrat Maulana) फरार है, जो मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का निवासी है।
पीड़िता का पति वायुसेना में अधिकारी
पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला का पति वायुसेना में अधिकारी है और वर्तमान में दूसरे शहर में तैनात है। महिला नागपुर में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। फरवरी 2025 में अय्याज ने कथित तौर पर प्लॉट खरीदने के बहाने से महिला से संपर्क किया और उसे एक होटल में मिलने बुलाया। महिला ने आरोप लगाया कि अय्याज ने उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई और अय्याज ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कर लीं।
ब्लैकमेल कर आरोपी ने कई बार किया महिला का यौन शोषण
महिला ने बताया कि इन फोटोज और वीडियो के दम पर आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा और उसने कई बार महिला का यौन शोषण किया और कथित तौर पर उससे लाखों रुपये उगाही की। महिला ने आरोप लगाया कि उसका जबरन धर्मांतरण किया गया और उस पर धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इसमें अय्याज के साथी अमीन शेख और और हजरत मौलाना ने भी मदद की। हाल ही में महिला का पति जब घर आया तो पीड़िता ने उसे पूरी बात बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने दुष्कर्म (Rape), जबरन वसूली(Extortion), धर्म परिवर्तन (Religious Conversion) , अघोरी प्रथाओं (Aghori practices) और काला जादू निवारण अधिनियम (Black Magic Prevention Act) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अय्याज और अमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी हजरत मौलाना फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।