उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के बारिश की वजह से कच्चे रास्ते में जलभराव और कीचड़ की वजह से गर्भवती महिला को चारपाई पर लादकर एंबुलेंस तक ले जाने को मजबूर होना पड़ा। सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के बारिश की वजह से कच्चे रास्ते में जलभराव और कीचड़ की वजह से गर्भवती महिला को चारपाई पर लादकर एंबुलेंस तक ले जाने को मजबूर होना पड़ा। सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार गांव उदरा टिकरी से मोहनपुर गांव को जोड़ने वाली करीब चार किमी सड़क कच्ची है। सड़क पर बारिश की वजह से जगह जगह पानी भर जाता है।
उत्तर प्रदेश : शाहजहांपुर में जितेंद्र सिंह की पत्नी रविता को प्रसव पीड़ा हुई। फैमिली ने एंबुलेंस को फोन किया। बारिश में कीचड़ की वजह से एंबुलेंस घर तक नहीं आ सकी। रविता को चारपाई पर लेटाकर 1 KM दूर खड़ी एंबुलेंस तक पैदल लाया गया।
रिपोर्ट : @zameerahmad_lmp pic.twitter.com/dkLPAZDLKQ
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) July 6, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
गुरुवार को गांव के जितेंद्र सिंह की पत्नी रविता देवी को प्रसव पीड़ा हुई तो उन्होंने 108 एंबुलेंस को कॉल किया।एंबुलेंस लेकर चालक गांव के संपर्क मार्ग पर आया तो आगे गहरे गड्ढे और कीचड़ देख उसने गांव से कुछ दूरी पर ही एंबुलेंस रोक दी।
इस पर जितेंद्र घरवालों की मदद से पत्नी को चारपाई पर लेटाकर एंबुलेंस तक लेकर गए। इस दौरान महिला प्रसव पीड़ा से कराहता रही। इसके बाद गर्भवती को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। गर्भवती को चारपाई पर ले जाते हुए गांव के लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला तो वह वायरल हो गया।