1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचने वाली वायरल गर्ल ने कुछ लोगो पर टेंट में घुसकर जबरन फोटो खींचाने और भाई के साथ मारपीट का लगाया आरोप

Viral video: महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचने वाली वायरल गर्ल ने कुछ लोगो पर टेंट में घुसकर जबरन फोटो खींचाने और भाई के साथ मारपीट का लगाया आरोप

अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से महाकुंभ में रुद्राक्ष माला बेचने वाली वायरल मोनालिसा को लेकर एक खबर वायरल हो रही है। जिसमें मोनालिसा आरोप लगा रही है कि कुछ लोग जबरन उनके टेंट में घुस गए थे।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से महाकुंभ में रुद्राक्ष माला बेचने वाली वायरल मोनालिसा को लेकर एक खबर वायरल हो रही है। जिसमें मोनालिसा आरोप लगा रही है कि कुछ लोग जबरन उनके टेंट में घुस गए थे।

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?

मोनालिसा के अनुसार  कुछ लोग मेरे पास आए और कहा कि मेरे पिता ने उन्हें मेरे साथ तस्वीरें लेने के लिए भेजा है। मैंने मना कर दिया और कहा कि मैं तुम्हारे साथ तस्वीरें नहीं खिंचवाऊंगी। मुझे डर है कि कोई मुझे नुकसान पहुंचाएगा। यहां तंबू में बिजली नहीं है। वह आदमी जबरदस्ती मेरे कैंप में घुस आया।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय

पीछे से मेरे पिता भी पहुंच गए। मोनालिसा ने कहा, जब मेरे पिता ने उनके दावों का खंडन किया, तो मेरा भाई गुस्से में उन लोगों के पास गया और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद नौ लोगों ने उसके साथ मारपीट की।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक इन्फ्लुएंसर के वीडियो शेयर करने के बाद मोनालिसा काफी चर्चा में आ गई थीं। आपको बता दें कि मध्‍य प्रदेश के इंदौर से मोनालिसा अपने परिवार के 50 सदस्‍यों के साथ प्रयागराज आई हुई हैं। ये सभी लोग रूद्राक्ष और स्‍फटिक की मालाएं बेचने का काम करते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...