1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Viral Video : वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर BJP पार्षद ने नाव पर पकाया चिकन और की शराब पार्टी, 5 गिरफ्तार

Viral Video : वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर BJP पार्षद ने नाव पर पकाया चिकन और की शराब पार्टी, 5 गिरफ्तार

भगवान की नगरी काशी में वाराणसी नगर निगम (Varanasi Municipal Corporation) सीमा क्षेत्र में बीजेपी (BJP) के मेयर ने मांस-मछली की बिक्री पर ही रोक लगाने का प्रस्ताव पास कर दिया है और अगले कुछ महीनों में ये लागू भी हो जाएगा। तो वहीं दूसरी तरफ वाराणसी में गंगा की लहरों पर BJP पार्षद के नाव पर चिकन बनने और शराब पार्टी करने का मामला सामने आया है।

By santosh singh 
Updated Date

वाराणसी। भगवान की नगरी काशी में वाराणसी नगर निगम (Varanasi Municipal Corporation) सीमा क्षेत्र में बीजेपी (BJP) के मेयर ने मांस-मछली की बिक्री पर ही रोक लगाने का प्रस्ताव पास कर दिया है और अगले कुछ महीनों में ये लागू भी हो जाएगा। तो वहीं दूसरी तरफ वाराणसी में गंगा की लहरों पर BJP पार्षद के नाव पर चिकन बनने और शराब पार्टी करने का मामला सामने आया है। फिलहाल मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- योगी सरकार का एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स पर बड़ा एक्शन, पनीर-घी-खोया समेत सब बैन

दरअसल, यह हैरान कर देने वाली घटना वाराणसी के दशाश्वमेध घाट (Dashashwamedh Ghat) की है। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद तत्काल पुलिस ने संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और नाव को भी सीज कर दिया।

धर्म का चश्मा पहनकर जनता को प्रताड़ित करने वाली भाजपा आज अपनी ही पार्टी के पार्षद की इस करतूत पर मौन क्यों है? जवाब दें मुख्यमंत्री!

यूपी कांग्रेस (UP Congress) ने एक वीडियो शेयर कर लिखा कि हाल ही में वाराणसी नगर निगम (Varanasi Municipal Corporation)  सीमा क्षेत्र में भाजपा के मेयर ने मांस-मछली की बिक्री पर ही रोक लगाने का प्रस्ताव पास कर दिया है। अब इनका दोहरा चरित्र तो देखिए कि मां गंगा की पवित्र लहरों के बीच उसी भाजपा के पार्षद की नाव पर सरेआम शराब परोसी जा रही है और चिकन पकाया जा रहा है।

पार्टी ने लिखा कि सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा यह भूल गई है कि मां गंगा आस्था का केंद्र हैं, न कि उनके नेताओं की नावों पर होने वाली पार्टियों का अड्डा। धर्म का चश्मा पहनकर जनता को प्रताड़ित करने वाली भाजपा आज अपनी ही पार्टी के पार्षद की इस करतूत पर मौन क्यों है? जवाब दें मुख्यमंत्री!

पढ़ें :- Viral Video : छत तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार, बाल-बाल बचा मजदूर, वीडियो देख लोग बोले- इंडियन सुपरमैन

नाव पर पकाया जा रहा था मांस

वाराणसी में सोमवार शाम होते-होते तेजी से लगभग 1 मिनट 15 सेकंड का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो के साथ वायरल संदेश में दावा किया गया कि बीजेपी के मनोनित पार्षद अगस्तकुंडा क्षेत्र के सत्यनारायण साहनी उर्फ तन्ना के नाव पर पवित्र गंगा की लहरों पर न केवल मांस पकाया जा रहा है, बल्कि शराब पार्टी चल रही है। तन्ना वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Dr. Syama Prasad Mukherjee) मंडल के उपाध्यक्ष भी हैं।

वायरल वीडियो पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए गिरफ्तार कर लिया। जिन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है उनमें दीपक कुमार, अजय साहनी, अरुण कुमार साहनी, अनुराग निषाद और राहुल साहनी शामिल है। गिरफ्तार हुए सभी आरोपियों की उम्र 25 से 32 वर्ष के बीच है।

एसीपी ने क्या कहा?

मामले के संबंध में एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी (ACP Dashashwamedh Atul Anjan Tripathi) ने बताया कि सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए वीडियो में दिखाई पड़ रहे सभी 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वीडियो के देखने से प्रतीत हो रहा है कि वीडियो पुराना है। नाव को भी सीज कर दिया गया है। भाजपा पार्षद के नाव पर ऐसा कृत्य होने के सवाल पर एसीपी ने बताया कि वीडियो में वे दिखाई नहीं पड़ रहें हैं। संभवत: नाव उनकी या उनके किसी परिवार के सदस्य की है। उन्होंने लोगों से अपील भी कि ऐसा कोई भी कृत्य ने करें जो लोगों की भावना को आहत करता हो। अन्यथा उनके विरूद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि इससे पहले रमजान के दौरान मुस्लिम युवकों द्वारा वाराणसी के पंचगंगा घाट के पास बीच गंगा की लहरों पर नाव पर सवार होकर बिरयानी पार्टी की गई थी, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

पढ़ें :- 'कमरा बंद... कैमरा ऑन... और Gen Alpha का सिस्टम को मैसेज..! VIDEO वायरल होते ही दौड़ते हुए पहुंचे कन्नौज के डीएम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...