1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: लखनऊ के अपार्टमेंट में दूसरी मंजिल पर पहुंचा मगरमच्छ, देखकर लोगो के उड़ गए होश

Viral Video: लखनऊ के अपार्टमेंट में दूसरी मंजिल पर पहुंचा मगरमच्छ, देखकर लोगो के उड़ गए होश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गोमतीनगर इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर सोमवार की सुबह मगरमच्छ पहुंच गया। कुछ समय बाद पता चला वह मगरमच्छ नहीं बल्कि गोह है। वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गोमतीनगर इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर सोमवार की सुबह मगरमच्छ पहुंच गया। कुछ समय बाद पता चला वह मगरमच्छ नहीं बल्कि गोह (Monitor lizards) है। वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना विभूतिखंड तीन की है। यहां पर मल्हौर पुलिस चौकी के पास यश हाइट्स टावर है। इसी के दूसरे फ्लोर पर मगरमच्छ जैसा जीव दिखने का वीडियो वायरल हुआ।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

इस दौरान वो कभी लिफ्ट में तो कभी तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। इस दौरान चिनहट थाने की फोर्स भी पहुंच गई।अपार्टमेंट के लोगो ने वन विभाग की टीम को सूचना दी । जू निदेशक अदिति शर्मा ने पुष्टि की यह गोह (Monitor lizards)  है। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब  वायरल हो रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...