1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: गाजियाबाद में महिला और पुरुष वकील में जमकर मारपीट, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

Viral video: गाजियाबाद में महिला और पुरुष वकील में जमकर मारपीट, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है वायर वीडियो में महिला और पुरुष वकील मारपीट करते नजर आ रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो गाजियाबाद के मोहन नगर के सेल्स टैक्स ऑफिस का बताया जा रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है वायर वीडियो में महिला और पुरुष वकील मारपीट (fight between a male and female lawyer) करते नजर आ रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो गाजियाबाद के मोहन नगर के सेल्स टैक्स ऑफिस का बताया जा रहा है।

पढ़ें :- यूपी में 1671 ड्राइवर बिना बस चलाए उठा रहे वेतन, अखिलेश यादव ने कसा तंज,बोले- ‘योगी जी बुलडोज़र चलवाने का नाटक मत कीजिएगा…’

बताया जा रहा है कि यह विवाद तब शुरु हुआ जब सेल टैक्स विभाग की टीम ने एक ट्रक जब्त किया। ट्रक चालक को कानूनी मदद देने को लेकर महिला और पुरुष वकील के बीच बहस होने लगी। यह बहस इतनी बढ़ गई कि महिला अधिवक्ता ने पुरुष अधिवक्ता का कॉलर पकड़ लिया और थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनो में जमकर मारपीट हुई।

इस घटना को लेकर दोनो वकीलों ने साहिबाबाद थाने में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की है। महिला वकील संदीपा दुहान का आरोप है कि पुरुष वकील संदीप चौधरी ने उनके महिला स्टाफ के साथ अभद्रता की और उन पर घूंसे बरसाए। वहीं संदीप चौधरी का कहना है कि महिला वकील ने उन्हें थप्पड़ मारे और उनके निजी अंगों पर हमला किया।

पुरुष अधिवक्ता के अनुसार घटना के कई वीडियो है,जिनसे साफ होगा कि झगड़े की शुरुआत किसने की। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला वकील ने केवल कुछ वीडियो वायरल कर अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया है। इस मामले में साहिबाबाद एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि दोनो पक्षों से शिकायत मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्ऱवाई की जाएगी।

पढ़ें :- होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की 271 वीं जयंती जयंती पर स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर लखनऊ में होंगे विशेष कार्यक्रम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...