1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा में लड़का लड़की बनकर करता था अश्लील बातें और न्यूड फोटो भेजकर देता था झांसा, फिर ऐंठता था पैसा

आगरा में लड़का लड़की बनकर करता था अश्लील बातें और न्यूड फोटो भेजकर देता था झांसा, फिर ऐंठता था पैसा

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़का लड़की बनकर लोगो से बात किया करता था। इतना ही नहीं न्यूड फोटो भेजकर झांसा देकर ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़का लड़की बनकर लोगो से बात किया करता था। इतना ही नहीं न्यूड फोटो भेजकर झांसा देकर ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- योगी सरकार में डेटा सेंटर पार्क के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए डेटा सेंटर निवेश की राह पर यूपी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस युवक ने सोशल मीडिया में लड़की के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया था, जिससे वह लड़कों को अपने जाल में फंसाता था। लड़का लड़की से दोस्ती करता था फिर अश्लील बाते करता था। उसके बाद झांसे में लेकर लड़कों से पैसे ऐंठता था। उसके जाल में फंसकर कई लड़कों ने उसे पैसे भी भेजे थे।

युवक की पोल तब खुली जब कुछ लड़कों को शक हुआ कि वह लड़की नहीं है। जिसके बाद उससे बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने कॉल करके पुलिस को दिखाया कि वह कैसे लड़कों को अपने झांसे में लेता था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...