1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Viral Video: फिल्मी स्टाइल में हाइवे पर चलती ट्रक से बाइक सवार तीन लोगो ने की लूट

Viral Video: फिल्मी स्टाइल में हाइवे पर चलती ट्रक से बाइक सवार तीन लोगो ने की लूट

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो आगरा मुंबई नेशनल हाइवे का बताया जा रहा है। जहां बाइक सवार  तीन लोग  चलती ट्रक से सामान लूटते नजर आ रहे है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो आगरा मुंबई नेशनल हाइवे का बताया जा रहा है। जहां बाइक सवार  तीन लोग  चलती ट्रक से सामान लूटते नजर आ रहे है।

पढ़ें :- ACS के आदेश को भी नहीं मानते हैं डॉ. उज्जवल कुमार, UPMSCL की खरीद प्रक्रिया में भ्रष्टाचार

वायरल वीडियो में सामान से लदा ट्रक जिसे तिरपाल से ढका गया है नजर आ रहा है। वहीं बाइक सवार दो लोग चलती ट्रक से सामान लूटते नजर आ रहे है। व्यक्ति तिरपाल को काट कर सामान से भरा एक डिब्बा नीचे फेंकता दिख रहा है।

पढ़ें :- TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे, बोलीं- BJP कार्यकर्ताओं ने किया हमला, SC के जज पर भी कसा तंज

डिब्बे को फेंकने से बाद दोनो लोग एक एक कर ट्रक के पीछे से नीचे उतरते है और बाइक पर सवार होकर निकल जाते है। वहीं ट्रक के पीछे चल रही एक कार में सवार किसी ने इस घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...