सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को पीटते हुए औऱ महिलाएं मुंह पर कालिख पोतते हुए नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के झांसी जिले का बताया जा रहा है। यहां एक महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में आक्रोशित परिवार के सदस्यों ने युवक को बुरी तरह से पीटा।
झांसी। सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को पीटते हुए औऱ महिलाएं मुंह पर कालिख पोतते हुए नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के झांसी जिले का बताया जा रहा है।
यहां एक महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में महिला समेत कई व्यक्तियों ने युवक न सिर्फ पीटा, बल्कि मुंह पर कालिख पोतकर, मुर्गा बनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। पुलिस ने मामले में दो लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
झाँसी में हैवानियत: युवक के चेहरे पर कालिख पोती, चप्पलों से पीटा,मुर्गा बनाया, VIDEO वायरल
झाँसी। जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पूँछ थाना क्षेत्र के महाराजगंज ढेरी गांव में कुछ दबंगों ने हैवानियत की हदें पार करते हुए एक युवक के साथ बर्बरता की। शक के… pic.twitter.com/7iu4Ut9Jps
— राजपूत सवित सिंह (@Savit12) May 23, 2025
पढ़ें :- Bull Attack Viral Video : युवक को सांड ने सींग से उछालकर नाली में पटका, अगले पल कुछ ऐसा हुआ कि…
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो पूंछ थाना क्षेत्र के महाराजगंज ढेरी गांव का बताया जा रहा है। महेश सविता का बेटा विपिन गुरुवार शाम को बाजार जा रहा था। तभी गांव के दंबंगों रवीन्द्र सोनी, संतोष लसोनी, प्रिंसी सोनी, हर्ष सोनी समेत एक अन्य ने उसे रोक लिया और अपने घर की महिला से छेड़खानी का झूठा शक जताने लगे।
थाना पूंछ क्षेत्रान्तर्गत कुछ व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का वीडियो प्रकाश में आया है। जिसमें सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मोठ की वीडियो बाइट- pic.twitter.com/tdi1hk4qQ5
— Jhansi Police (@jhansipolice) May 22, 2025
जिसका विपिन ने विरोध किया। तभी तैश में आकर इन लोगो ने उसे बेरहमी से पीटा और गांव के नुक्कड़ तक ले आए। वह गाली गलौज किया और मुर्गा बनाया। जब पीड़ित गिड़गिड़ाने लगा तो उसे चप्पलों से पीटने लगे। इतना ही नहीं घर की महिलाओं बुलाकर मुंह पर कालिख पोती और चप्पलें मारी।
इसके बाद उसे पूरे गांव में घुमाया। दबंगों ने उसे डेढड से दो घंटे तक पीटा। पीड़ित पिता ने थाने में सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी जेपी पाल पहुंचे। जब तक आरोपित वहां से भाग गए। पुलिस ने मौके से दो लोगो को हिरासत में ले लिया है।
तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। सीओ मोंठ देवेन्द्र नाथ मिश्रा ने बताया ति मामला संज्ञान में आया है। गंभीरता से लेते हुए तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।दो आरोपियों को पकड़ा गया है।