1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Kante Wale Baba Ka Viral Video: कांटों की सेज पर लेटे ‘कांटे वाले बाबा’ महाकुंभ में आये नजर, देखें वीडियो

Kante Wale Baba Ka Viral Video: कांटों की सेज पर लेटे ‘कांटे वाले बाबा’ महाकुंभ में आये नजर, देखें वीडियो

प्रयागराज में महाकुंभ का शुभारंभ 13 जनवरी से हो चुका है, और यह 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन है, जहां लाखों श्रद्धालु, साधु-संत, और पर्यटक त्रिवेणी संगम पर स्नान करने और पुण्य अर्जित करने के लिए आते हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Kante Wale Baba Ka Viral Video: प्रयागराज में महाकुंभ का शुभारंभ 13 जनवरी से हो चुका है, और यह 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन है, जहां लाखों श्रद्धालु, साधु-संत, और पर्यटक त्रिवेणी संगम पर स्नान करने और पुण्य अर्जित करने के लिए आते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कांटों की सेज पर लेटे ‘कांटे वाले बाबा’ का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- राहुल गांधी हमेशा सच बोलते हैं, वो देश में इकलौते व्यक्ति, जो मोदी सरकार के आगे झुके नहीं : प्रियंका गांधी

कांटे वाले बाबा का ये वीडियो देखने के बाद एक पल को आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। महाकुंभ की शुरु होने के बाद से ही त्रिवेणी संगम की भव्य झलक देखने को मिल रही है। साधु-संतों से जुड़े कई वीडियो धड़ल्ले से शेयर किए जा रहे हैं, फिर चाहे सबसे खूबसूरत ‘साध्वी’ हो या ‘अनाज बाबा’ सब इंटरनेट पर छाए हुए हैं। इन सबके बीच अब ‘कांटे वाले बाबा’ का वीडियो सामने आया है।

पढ़ें :- Video-टीम इंडिया बनी विश्व विजेता तो 'चैंपियंस' पल वायरल, ईशान किशन-अर्शदीप सिंह की मस्ती, बोले- 'एक बिहारी सब पर भारी'

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कांटों की झाड़ पर एक बाबा लेटते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि कांटे वाले बाबा’ का असल नाम रमेश कुमार मांझी है और यह कांटों की सेज पर साधना करते हैं, जिसके चलते इन्हें ‘कांटे वाले बाबा’ कहा जाने लगा। बाबा पिछले 40-50 वर्षों से हर साल यह साधना करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि इन कांटों से उनको नुकसान नहीं पहुंचता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...