1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Viral video: हैदराबाद में कुत्ते को टहला रहे युवक की लोगो ने की बर्बरता पूर्वक पिटाई, ये है वजह

Viral video: हैदराबाद में कुत्ते को टहला रहे युवक की लोगो ने की बर्बरता पूर्वक पिटाई, ये है वजह

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक सड़क पर डॉग टहला रहे है और इतने में हाथ में लाठी डंडा लिए चार पांच लोग आते हैं और उस युवक और बेजुबान डॉग पर अचानक हमला करत देते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक सड़क पर डॉग टहला रहा है और इतने में हाथ में लाठी डंडा लिए चार पांच लोग आते हैं और उस युवक और बेजुबान डॉग पर अचानक हमला करत देते है।

पढ़ें :- दिल्ली विधानसभा में VIP गेट का बैरियर तोड़कर घुसी कार, नकाबपोश स्पीकर की गाड़ी पर कुछ फेंका और हो गया फरार

डॉग को टहला रहे युवक को लोग इतनी बुरी तरह से पीटते नजर आ रहे है जिसे देख किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाएं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बर्बरता का यह वीडियो तेलंगाना के हैदराबाद का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- सपा नेता बैजू यादव ने गैस कालाबाज़ारी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, सोनौली–नौतनवा एजेंसियों की जांच की मांग तेज

वीडियो में नजर आ रहा है कि मोहल्ले में कुत्ते को टहला रहे युवक को कुछ लोग बर्बतापूर्वक पीट रहे है। वहीं कुछ महिलाएं बचाने की कोशिश करती हुई भी नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोहल्ले के लोग इस डॉग से परेशान रहते थे। यह लोगो के घर में घुस जाता और आने जाने वाले लोगो पर हमला करता है। इसी वजह से लोगो ने गुस्से में कुत्ते के मालिक को पीटना शुरु कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...