1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: नोएडा में पिटबुल डॉग ने युवक का चबा डाला पैर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Viral video: नोएडा में पिटबुल डॉग ने युवक का चबा डाला पैर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

नोएडा में पिटबुल डॉग ने युवक पर हमला (Pitbull dog attacks young man) कर बुरी तरह से घायल कर दिया। गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

नोएडा में पिटबुल डॉग (Pitbull dog) ने युवक पर हमला (Pitbull dog attacks young man) कर बुरी तरह से घायल कर दिया। गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- यूपी में 1671 ड्राइवर बिना बस चलाए उठा रहे वेतन, अखिलेश यादव ने कसा तंज,बोले- ‘योगी जी बुलडोज़र चलवाने का नाटक मत कीजिएगा…’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो नोएडा के सेक्टर 108 के सी ब्लॉक स्थित डॉग शेल्टर का बताया जा रहा है।यहीं पर काम करने वाले कर्मचारी पर पिटबुल डॉग (Pitbull dog) ने अटैक कर बुरी तरह घायल कर दिया।

जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि पिटबुल ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया और पैर को अपने जबड़ों से पकड़ लिया। युवक को पिटबुल ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। दूसरे वीडियो में दिखा कि युवक को पैर में पट्टी बांधकर अस्पताल ले जाया जा रहा है।

इस दौरान युवक का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। युवक का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं, पिटबुल को जंजीर से बांध दिया गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के एक रेजिडेंट ने अपने पालतू को शेल्टर में छोड़ रखा था। दिल्ली में रह रहे परिवार के घर में शादी थी। इस घटना के बाद से आसपास रह रहे लोगों में काफी ज्यादा दहशत का माहौल है। घटना के बाद पुलिस और नोएडा प्राधिकरण को जानकारी दी गई है।

पढ़ें :- होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की 271 वीं जयंती जयंती पर स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर लखनऊ में होंगे विशेष कार्यक्रम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...