1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: बाग में पड़े आम बीनने पर तीन मासूम बच्चों को पेड़ में रस्सी से बांध कर बर्बरता पूर्वक पीटा, रोने और चीखने की आवाज न सुनाई दे इसलिए मुंह में आम ठूंसा

Viral video: बाग में पड़े आम बीनने पर तीन मासूम बच्चों को पेड़ में रस्सी से बांध कर बर्बरता पूर्वक पीटा, रोने और चीखने की आवाज न सुनाई दे इसलिए मुंह में आम ठूंसा

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में बाग में पड़े आम बीनने पर बाग की देखरेख करने वाले शख्स ने बच्चों को पेड़ से बांध कर बेरहमी से पीटा। बच्चों की रोने और चीखने की आवाज न आये इसलिए मुंह में आम ठूंस दिया।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

children tied to a tree and beaten brutally: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में बाग में पड़े आम बीनने पर बाग की देखरेख करने वाले शख्स ने बच्चों को पेड़ से बांध कर बेरहमी से पीटा। बच्चों की रोने और चीखने की आवाज न आये इसलिए मुंह में आम ठूंस दिया।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पढ़ें :- एयरपोर्ट पर लंगड़ाकर चल रहा था यात्री, शक होने पर कस्टम ने रोका: अंडरवियर में मिला 70 लाख का सोना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरिहा गुरु गोविंद राय में बाग में गिरे आम बिनने पर तीन बच्चों को पेड़ में रस्सी से बांधकर पीटा। इतना ही नहीं बच्चों के रोने और चीखने की आवाज न सुनाई दे इसलिए मुंह में आम ठूंस दिया।

पढ़ें :- पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने 'जननीति भारत पार्टी' बनाई , बोलीं- 2027 का चुनाव लड़ेंगे, आपका राज होगा,मीरजापुर सदर से लड़ेंगी चुनाव

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद तीनों बच्चों की मां चौक थाना पहुंचकर आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष चौक प्रशांत पाठक ने मीडिया को बताया कि बच्चोंं की पिटाई करने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसे जेल भेज दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...