पश्चिम एशिया (West Asia) में संघर्ष के चलते देशभर में रसोई गैस के संकट (Cooking Gas Crisis) को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर है। रसोई गैस संकट (Gas Shortage Protest) को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन TMC (MP Derek O'Brien) शुक्रवार को संसद परिसर में एलपीजी सिलेंडर प्रिंटेड टी-शर्ट पहने नजर आए।
नई दिल्ली : पश्चिम एशिया (West Asia) में संघर्ष के चलते देशभर में रसोई गैस के संकट (Cooking Gas Crisis) को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर है। रसोई गैस संकट (Gas Shortage Protest) को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन TMC (MP Derek O’Brien) शुक्रवार को संसद परिसर में एलपीजी सिलेंडर प्रिंटेड टी-शर्ट पहने नजर आए। एलपीजी सिलेंडर प्रिंटेड टी-शर्ट (LPG Cylinder-Printed T-Shirt) पहने डेरेक ओ ब्रायन (Derek O’Brien) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो उस समय सामने आया है विपक्ष रसोई गैस संकट (Cooking Gas Crisis) को लेकर सरकार को निशाना बना रहा है।
एक राहुल गांधी जी की टीशर्ट से पूरी बीजेपी परेशान थी अब …. TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन भी सिलिंडर वाली T-shirt पहन कर संसद पहुंचे! pic.twitter.com/Io50ufBL2h
— Jeetu Besla (@JeetuBesla) March 27, 2026
केंद्र सरकार वास्तविकता से कटी हुई हैः सागरिका घोष
इससे पहले, राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस की उपनेता सागरिका घोष (Trinamool Congress Deputy Leader Sagarika Ghose) ने गुरुवार को सरकार पर ‘एलपीजी की कमी’ को स्वीकार न करने का आरोप लगाया। सागरिका घोष (Sagarika Ghose) ने कहा था कि केंद्र सरकार वास्तविकता से कटी हुई है और नागरिकों की चिंताओं को दूर करने का प्रयास नहीं कर रही है। घोष ने आरोप लगाया कि सरकार संकट का दोष और बोझ आम जनता पर डालने की कोशिश कर रही है। नरेंद्र मोदी सरकार वास्तविकता से पूरी तरह से कटी हुई है। देश भर में, छोटे भोजनालय, रेस्तरां, लघु उद्योग, अनौपचारिक क्षेत्र तथा श्रमिक, गृहिणी, वरिष्ठ नागरिक और छात्र, सभी एलपीजी गैस की इस गंभीर कमी का सामना कर रहे हैं।
सरकार हकीकत को स्वीकार करने को तैयार नहींः टीएमसी
सागरिका घोष (Sagarika Ghose) ने कहा कि मोदी सरकार इस वास्तविकता को स्वीकार करने को बिल्कुल तैयार नहीं है। वह कह रही है, ‘घबराइए मत।’ जैसे कि इस आपात स्थिति में घबराने के लिए नागरिक ही जिम्मेदार हों। उन्होंने कहा कि लोगों का घबराना जाहिर है। सरकार ने आवश्यक सामग्री का भंडारण क्यों नहीं किया? बेशक, एलपीजी (LPG ) नहीं मिल सकने और इसकी कमी की आशंका होने पर नागरिक घबरा जाएंगे। सरकार ने एलपीजी (LPG ) का भंडारण क्यों नहीं किया है, एलपीजी संकट (LPG Crisis) से निपटने के लिए कोई उचित कार्य योजना क्यों नहीं है?
जब संसद का सत्र जारी है तो सदन में चर्चा क्यों नहीं हो रही है और बैठक ‘सम्मेलन कक्ष’ में क्यों की जा रही है?
घोष ने कहा कि यह सिर्फ कमी की बात नहीं है, बल्कि मोदी सरकार (Modi Government) की चौतरफा विफलता है जो अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। तृणमूल ने बुधवार को मोदी सरकार द्वारा पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक में भाग नहीं लिया। पार्टी ने इसे लेकर यह सवाल किया कि जब संसद का सत्र जारी है तो सदन में चर्चा क्यों नहीं हो रही है और बैठक ‘सम्मेलन कक्ष’ में क्यों की जा रही है?