1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Viral Video : जब राष्ट्रपति भवन में आयोजित भोज में इंडोनेशियाई मंत्रियों ने ‘कुछ कुछ होता है’ गाना गाया, यूजर्स ने मेहमानों की जमकर तारीफ की

Viral Video : जब राष्ट्रपति भवन में आयोजित भोज में इंडोनेशियाई मंत्रियों ने ‘कुछ कुछ होता है’ गाना गाया, यूजर्स ने मेहमानों की जमकर तारीफ की

Viral Video : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) की ओर से आयोजित भोज में इंडोनेशियाई मंत्रियों ने लोगों का दिल जीत लिया। सभागार में मौजूद लोग उस वक्त हैरान रह गए जब मेहमानों ने लोकप्रिय बॉलीवुड गीत 'कुछ कुछ होता है' (Kuch Kuch Hota Hai)  गाया। उन्होंने अपने अनोखे गायन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Viral Video : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) की ओर से आयोजित भोज में इंडोनेशियाई मंत्रियों ने लोगों का दिल जीत लिया। सभागार में मौजूद लोग उस वक्त हैरान रह गए जब मेहमानों ने लोकप्रिय बॉलीवुड गीत ‘कुछ कुछ होता है’ (Kuch Kuch Hota Hai)  गाया। उन्होंने अपने अनोखे गायन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसका वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी मेहमानों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। मालूम हो कि करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ (Kuch Kuch Hota Hai) साल 1998 में रिलीज हुई था। इसके थीम सॉन्ग को उदित नारायण (Udit Narayan) और अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने गाया था।

पढ़ें :- विदेश नीति के लिए परिभाषित गेम प्लान की ज़रूरत- विदेश मंत्री एस जय शंकर

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो (Indonesian President Prabowo Subianto) के सम्मान में नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबियांतो राष्ट्र प्रमुख के रूप में भारत की अपनी पहली यात्रा पर गुरुवार रात यहां पहुंचे। प्रबोवो सुबियांतो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली आए हैं। इंडोनेशियाई राष्ट्रपति (Indonesian President ) का हवाई अड्डे पर विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने स्वागत किया। सुबियांतो की यात्रा के दौरान दोनों पक्षों द्वारा कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौते किए जाने की उम्मीद है। वह भारत के गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day Celebration) में शामिल होने वाले चौथे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति हैं। इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।

पढ़ें :- Blue Turmeric Benefits : नीली हल्दी खाती हैं प्रियंका गांधी, आपको भी चौंका देंगे इसके फायदे

भारत और इंडोनेशिया संबंधों में नई मजबूती पिछले कुछ वर्षों में भारत-इंडोनेशिया (India-Indonesia) संबंधों में मजबूती आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 2018 में इंडोनेशिया की यात्रा की थी, जिस दौरान भारत-इंडोनेशिया (India-Indonesia)  संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया। पिछले साल 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रियो डी जनेरियो में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो (President Prabowo Subianto) से मुलाकात की थी। भारत और इंडोनेशिया (India-Indonesia)  एक सहस्राब्दी से अधिक पुराने सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों के साथ घनिष्ठ समुद्री पड़ोसी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...