1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ICC World Cup 2023 Award Winners List: विराट कोहली बने प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट, जानिए किसको मिला कौन-सा अवार्ड

ICC World Cup 2023 Award Winners List: विराट कोहली बने प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट, जानिए किसको मिला कौन-सा अवार्ड

ICC World Cup 2023 Award Winners List: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस मैच में भारत के खिलाफ 137 रनों की शतकीय पारी खेलने वाले ट्रैविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जबकि विराट कोहली (Virat Kohli) को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का पुरस्कार दिया गया। 

By Abhimanyu 
Updated Date

ICC World Cup 2023 Award Winners List: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस मैच में भारत के खिलाफ 137 रनों की शतकीय पारी खेलने वाले ट्रैविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जबकि विराट कोहली (Virat Kohli) को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार दिया गया।

पढ़ें :- India T20 World Cup Squad Announced : टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) के इस संस्करण में विराट कोहली ने सर्वाधिक 765 रन बनाये, जिसके लिए उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जीता है। वर्ल्ड कप स्कोरिंग चार्ट में कोहली शीर्ष पर रहे और गेंदबाजी सूची में मोहम्मद शमी का दबदबा रहा। इसके अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के मारने खिलाड़ी रहे हैं। वर्ल्ड कप के इस संस्करण में किस मामले में कौन आगे रहा, आइए जानते हैं-

विश्व कप 2023 पुरस्कार विजेता:

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: विराट कोहली (765 रन, 1 विकेट, 5 कैच)
फ़ाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच: ट्रैविस हेड (137 रन, 1 कैच)
सर्वाधिक रन: विराट कोहली (11 पारियों में 765 रन)
उच्चतम स्कोर: ग्लेन मैक्सवेल (201* बनाम अफगानिस्तान, मुंबई)
सर्वाधिक शतक: क्विंटन डी कॉक (4 शतक)
सर्वाधिक अर्द्धशतक: विराट कोहली (6 अर्द्धशतक)
सर्वाधिक विकेट: मोहम्मद शमी (7 पारियों में 24 विकेट)
विकेट के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े: मोहम्मद शमी (7/57 बनाम न्यूजीलैंड मुंबई में)
सर्वाधिक छक्के: रोहित शर्मा (31 छक्के)
सर्वाधिक कैच: डेरिल मिशेल (11 कैच)
विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक शिकार: क्विंटन डी कॉक (20 शिकार)
उच्चतम स्ट्राइकर रेट: ग्लेन मैक्सवेल (150.37)

पढ़ें :- IPL Matches Today : आज अहमदाबाद और चेन्नई में खेले जाएंगे दो ब्लॉकबस्टर मुकाबले; हर हाल में चाहिए होगी जीत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...